विश्वबंधुत्व दिवस समारोह 10 सितंबर को

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा सूचना केन्द्र सभागार पर
दिनांक 10 सितंबर 2016 को शाम 6.00 बजे से होगा आयोजन

swami-vivekananda-120स्वामी विवेकानन्द द्वारा 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व धर्म संसद को दिए गए विश्व प्रसिद्ध उद्बोधन के ऐतिहासिक अवसर पर विश्व को दिए विश्व बंधुत्व की संकल्पना प्रदान की गई थी। जिसे साकार करने के उद्देश्य से विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी निरंतर अग्रसर है। इस दिन को भव्यतापूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य से विवेकानन्द केन्द्र की स्थानीय शाखा द्वारा 10 सितंबर को सांयकाल 6.00 बजे से विश्व बंधुत्व समारोह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के तहत मुख्य वक्ता संस्कृति विचारक प्रो0 पुरूषोत्तम परांजपे अपना उद्बोधन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भंवर देथा, प्राचार्य कारागृह प्रशिक्षण संस्थान होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानन्द केन्द्र के प्रान्त संचालक डॉ. बद्री प्रसाद पंचौली करंेगे।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए नगर प्रमुख महेश शर्मा ने बताया कि विवेकानन्द केन्द्र के द्वारा विश्वबंधुत्व की संकल्पना पर आधारित कार्यपद्धतियों की जानकारी तथा विभिन्न प्रकल्पों एवं वर्गों की जानकारी भी कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी।

(अखिल शर्मा)
नगर प्रमुख
9414008765

error: Content is protected !!