अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में होंगे 1.80 करोड़ के विकास कार्य

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने विधायक कोष से जारी की स्वीकृति
सड़क, नाली व अन्य विकास कार्यों के लिए जारी की स्वीकृति

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर 14 सितम्बर। शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी अपने विधानसभा क्षेत्रा के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली व अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक कोष से स्वीकृति जारी की है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में 1.80 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह सभी कार्य क्षेत्रावासियों की मांग एवं जरूरतों के अनुसार स्वीकृत किए गए हैं।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में पिछले ढाई सालों में अरबों रूपए के विकास कार्य करवाए गए है। राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिए पूरी गम्भीरता से कार्य कर रही है। विकास की यह गति इसी तरह जारी रहेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड संख्या एक में नौसर स्थित ईदगाह चैक में 3 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड 2 में 6 लाख की लागत से सुन्दर नगर कोटडा में सडक एवं नाली निर्माण, वार्ड 3 में 8 लाख की लागत से फायसागर रोड परिहार क्लीनिक से नृसिंहपुरा तक सडक व नाली निर्माण, वार्ड 5 में 10 लाख की लागत से पोस्टमेन रोड़ पर नाली, पुलिया व चैक में सी.सी. का निर्माण एवं कृष्णा काॅलोनी में सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा।
प्रो. देवनानी ने बताया कि वार्ड 6 में 7 लाख की लागत से ऋषि घाटी के पास गधा घाटी पर सड़क निर्माण, वार्ड 7 में 8 लाख की लागत से लौंगिया मौहल्ला गली नं. 5 में राधेश्याम पेंटर से सोहन ढेनवाल के मकान तक सड़क, स्टेप व नालियां तथा गली नं. 11 में पानी की टंकी से बंशीजी के मकान तक सड़क निर्माण, गधाघाटी चैलाराम के मकान से दायमा के मकान तक सीसी रोड व नालियां निर्माण। वार्ड 11 में 8 लाख की लागत से डिग्गी बाजार में नाली निर्माण। वार्ड 45 में 6 लाख की लागत से ब्रह्मपुत्रा काॅलोनी कुन्दन नगर में सडक, नाली निर्माण, वार्ड 46 में 8 लाख की लागत से घूघरा घाटी में सड़क, नाली निर्माण, इन्द्रा काॅलोनी मीरशाहअली में सड़क, नाली निर्माण, वार्ड 47 मे ं7 लाख की लागत से पीली खान क्षेत्रा गली कमल सिंह रावत के मकान से कंचन भाट के मकान तक सडक व नाली निर्माण, जेलर वाली गली में शिवदयालजी के मकान से शिवजी के मकान तक तथा अशोक जी के मकान से पवन जी के मकान तक सडक व स्टेप निर्माण एवं वार्ड 48 में 8 लाख की लागत से दांता नगर की मुख्य सड़क का निर्माण एवं शास्त्राी नगर शापिंग सेंटर प्रथम के पीछे स्थित गलियों में सड़क निर्माण कराया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्राी ने बताया कि वार्ड 49 में 8 लाख की लागत से भोंपो का बाड़ा में नाले की दीवार व सड़क निर्माण, लोहाखान इन्दौरियाजी से शास्त्राीनगर चुंगी रोड़ पर सड़क, नाली निर्माण, वार्ड 51 में 9 लाख की लागत से बापूनगर में सड़क निर्माण एवं ब्रहमपुरी क्षेत्रा में सड़क निर्माण। वार्ड 52 में 6 लाख की लागत से नलाबाजार मंे खजाना गली होते हुए कायस्थ मौहल्ला तक, गली फिदालियान व गली छबीली, नयाबाजार रंगवालों का नोहरा एवं घासकटला सरदार गली, कायस्थ मौहल्ला जीनगर धर्मशाला के सामने वाली गली में पाइप लाइन डाली जाएगी। इसी तरह वार्ड 53 में 6 लाख की लागत से इमली मौहल्ला से भण्डारा गली तक सड़क, नाली निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड 54 में 7 लाख की लागत से इन्द्रा काॅलोनी में सड़क, नाली निर्माण, वार्ड 55 में 10 लाख की लागत से आंतेड की बगीची के पास स्थित गलियों में सीसी सडक व नाली निर्माण, आंतेड श्मशान घाट के पास स्थित कच्ची बस्ती में सीसी सडक व नाली निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड 56 मे ं10 लाख की लागत से वैशाली नगर में बधिर विद्यालय के पीछे नाली निर्माण, वार्ड 57 में 8.27 लाख की लागत से इन्कमटैक्स काॅलोनी में नालियो व सड़क के किनारे सी.सी. का निर्माण, वार्ड 58 में 3 लाख की लागत से पंचशील हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी में स्थित सामुदायिक भवन में किचन शेड निर्माण, वार्ड 59 में 8 लाख की लागत से किसान काॅलोनी में सड़क, नाली का निर्माण तथा वार्ड 60 में 8 लाख रूपए की लागत से गणपति नगर, अलखनन्दा काॅलोनी रजतपथ व ईदगाह रोड पर नाली निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह 8 लाख रूपए की लागत से फायसागर रोड़ पर चामुण्डा चैराहे पर स्थित दो गलियों में सड़क नाली निर्माण तथा चामुण्डा काॅलोनी में नाली निर्माण कराया जाएगा।

error: Content is protected !!