दिनाँक 18 अक्टूबर 2016 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास संस्था द्वारा संचालित मीनू स्कूल में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन लांयस क्लब अजमेर वेस्ट के सौजन्य से किया गया। इस कार्य का प्रारंम्भ विद्यालय की संगीत टीम ने स्वागत गीत द्वारा किया। विषेष बच्चो ने ढोलक व हारमोनियम बजाकर प्रस्तृति दी यह पहला अवसर था जब जिला कलेक्टर, अजमेर, श्री गौरव गोयल के समक्ष सामान्यः व विषेष आवष्यकता वाले बच्चो ने अपनी पंसन्द की पुस्तक पढ़कर सुनाई तथा बच्चो मे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कहानी, कविता, गीत, विज्ञान से जुडी पुस्तको ने बच्चो का मन मोह लिया। निदेषक, श्री राकेष कौषिक ने संस्था परिचय देते हुए बताया 18 जुलाई 1975 से बाढ़ पीडितांे की मदद के लिए रोटी-रोटी संग्रह कर किया। यहाँ बच्चो में एबिलिटी देखी जाती है प्रतिभा को निखारा जाता है खेल मे दिव्यांग बच्चो ने राजस्थान का नाम रोषन किया। 12 बच्चो ने रोलर स्केटिग में विषेष पहचान बनाई है। लांयस क्लब अजमेर का हमेषा सहयोग विद्यालय विकास में रहा है। लांयस क्लब अजमेर वेस्ट अध्यक्ष श्री सतीष बंषल ने बताया कि संस्था इन कार्यक्रमो से बच्चो में नेतृत्व क्षमता विकसित होती तथा नये नये कार्य संस्था मे चलाये है। बच्चो की रूचिकर किताबे पढने से बच्चो में भय नही रहता है। सुश्री ज्योति ककवानी उपायुक्त, नगर निगम, अजमेर ने बच्चो को प्रेरणा देते हुए बताया कि पूरी बुक पढने के बाद आधा पेज समरी लिख कर लानी है। तीन बच्चो को सम्मानित किया जायेगा। विषिष्ट अतिथि श्री धर्मेन्द्र गहलोत मेयर नगर निगम, अजमेर द्वारा संस्था के कार्य को लेकर प्रषंसा की गई। सम्मिलित षिक्षा का कार्य बहुत अच्छा है। सबको साथ चलने व जोडने की प्रेरणा देता है। पुस्तक पढने केे बाद बच्चो का ज्ञान बढता है। श्री सोमरत्न आर्य समाजसेवी ने पुस्तक को बच्चों के सर्वागीण विकास के लिये आवष्यक बताया।
जिला कलेक्टर ने पुस्तक चयन बहुत अच्छा बताया बच्चो को रूचिकर चीज मिलने पर पढने की क्षमता का विकास होगा। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे बच्चो ने चेतना ’गीत चलेगी थैले मे पट्टी’ व सामुहिक नृत्य प्रस्तृत किया। संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन नानू लाल प्रजापत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री सोमरत्न आर्य, भगवान सहाय शर्मा, अनुराग सक्सेना, तरूण शर्मा, पदमा चौहान, लक्ष्मण चौहान, ईष्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।
