पुष्कर(राज) राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एनआरके रेड्डी
ने सपत्नीक पवित्र सरोवर की पूजा कर जगत पिता श्री ब्रह्मा जी के चरणों में शीश जवाज कर आशीर्वाद लिया।श्री ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी जी ने श्री रेड्डी व पत्नी का शाल व माला पहनाकर कर सम्मान किया।इस अवसर पर प्रेस क्लब के सरंक्षक नाथू शर्मा,अरुण पाराशर,प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्मा,मनोज पाराशर मोजूद थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एनआरके रेड्डी 1987 में अपने प्रोबेशन कार्यकाल में पुष्कर पुलिस थाने के थानाअधिकारी थे। यह उनकी प्रथम नियुक्ति थी। इसके पाली,अजमेर कई जिलो के पुलिस अधीक्षक रह चुके है।इसके बाद नई दिल्ली,दिल्ली के बाद चेन्नई चले गये।यहा पर उन्होंने सीबीआई में नियुक्ति हो गई। कुछ सालो तक काम करने के बाद श्री रेड्डी पुन:राजस्थान आ गये। और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बन गये। श्री रेड्डी ने पुष्कर आकर अपनी पुरानी यादे ताजा की।रेड्डी साहेब से उस दोरान पत्रकार होने के नाते मेरी मुलाकत होती थी।
नाथू शर्मा पुष्कर