भाजपा कार्यकर्ता बैंकों के बाहर आमजन की मदद करेंगे

bjp-logoदिनांक 13 नवम्बर 2016 को जयपुर रोड स्तिथ होटल एम्बेसी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक मे यह तय किया गया की एक हजार एवं पांच सौ रूपये के नोट बदलवाने एवं जमा करवाने के लिए बैंकों में आमजन को हो रही परेशानी दूर करने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी ,पार्षद एवं कार्यकर्ता विभिन्न बैंको में जाकर आमजन की मदद करेंगे।
बैठक में यह तय किया गया कि बैंको में जाकर आमजन को हो रही विभिन्न समस्या से अवगत हो कर बैंक प्रशासन के सहयोग से उनकी समस्याओं का निदान किया जाए।
इसी क्रम में मंडल एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न बैंको को चिन्हित कर कार्यकर्ताओ के बीच विभिन्न बैंको की जिम्मेदारी बॉट दी गयी है कल मंगलवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज इस कार्य में लग जाएगी।
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला बल विकास मंत्री अनीता भदेल, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, उपमहापौर सम्पत साखँला, जिला महामंत्री रमेश सोनी एवं जय किशन पारवानी, पूर्व यु आई टी सदर धर्मेश जैन, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा , योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, बलराज कच्छावा, मुकेश खींची, सोहन शर्मा, पार्षद भागीरथ जोशी, जे के शर्मा, अनीश मोयल, कुंदन वैष्णव, चंद्रेश सांखला, महेंद्र जैन मित्तल, दुर्गा प्रसाद शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष हेमंत सांखला, विशाल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी, अजमेर

error: Content is protected !!