अजमेर। युवा मैथिल ब्राह्मण जागृति मंच के द्वारा बच्चों में सृजनात्मक विकास और प्रोत्साहन के लिए रविवार को ड्रांइग पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नसीराबाद रोड स्थित मनुहार समारोह स्थल पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर से मैथिल ब्राह्मण समाज के 426 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। आयोजन प्रभारी आलोक मिश्रा और सचिव लोकेन्द्र शर्मा ने बताया कि बालक बालिकाओं को 5 वर्गों में विभाजित कर रेलयात्रा, वृक्षारोपण, माता की सहायता, अनेकता में एकता जैसे विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गयी। निर्णायक मंडल के नीरू शर्मा, लता शर्मा, पुष्पकांत मिश्रा ने विजयी प्रतिभाओं का पुरस्कार देकर सम्मान किया। आखिर में अखिल शर्मा ने सभी का आभार जताया।
इसी तरह गणेश महोत्सव के तहत श्यामसुंदर मंदिर, जौंसगंज में भी बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें बच्चो को श्रीगणेश के चित्र बनाने को दिये गये। लगभग 50 बच्चों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर पुरस्कार जीते।