जाली मुद्रा को रोकेगा विमुद्रीकरण- सांसद भूपेन्द्र यादव

अजमेर जिले के लिए परिवहन मंत्राी ने की लगभग 20 करोड़ की सड़कों की घोषणा

3-12-23-12अजमेर, 03 दिसम्बर। केन्द्र सरकार द्वारा 500 और हजार के नोटों का विमुद्रीकरण करने से बाजार में चल रही जाली मुद्रा का चलन खत्म हो जाएगा। अर्थव्यवस्था की लगभग 86 प्रतिशत मुद्रा में बदलाव लाने से जाली मुद्रा बाजार से बाहर हो जाएगी इससे देश के विकास के लिए राशि उपलब्ध हुई। काले धन के रूप में छीपाकर रखा गया पैसा जो अर्थव्यवस्था से बाहर हो गया था अब तहखानों से बाहर आया है। देश के आर्थिक विकास में बाधक यह काला धन और जाली मुद्रा की दीमक हटाने के लिए विमुद्रीकरण का कदम उठाया गया है । इससे देश के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग हो सकेगा। सरकार द्वारा पूर्व में ही जनधन योजना द्वारा देश के समस्त गरीब व्यक्तियों के खाते खोले जा चुके है। इससे किसी भी जरूरतमंद को अपना धन बदलने में ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। गैस की सबसिडी को ऑनलाइन खातों के माघ्यम से जोड़े जाने से देश के करोड़ों रूपयों का अनावश्यक व्यय रूका था। यह धन उज्ज्वला योजना के माध्यम से जरूरतमंद गरीब का चुल्हा जलाने में काम आ रहा है। यह विचार राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र सिंह यादव ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज एवं भगवान गंज सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहे। समारोह में प्रधान दिलीप पचार, नगर निगम के उप महापौर श्री संपत सांखला, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी, प्रो. वीपी सारस्वत, अरविंद यादव, कवंल प्रकाश किशनानी, पार्षद संजय खण्डेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थ्ति थे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार नागरिकों के लिए हमेशा तैयार है। दी अजमेर अरबन कॉपरेटिव सोसायटी के खातों का एनपीए हो जाने के कारण लगभग 12 हजार खातेधारकों के करीब 86 करोड़ रूपयों का भुगतान नहीं हो रहा था। राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से शनिवार को छोटे खाता धारकों को चैक का वितरण कर राहत प्रदान की गई। इसी प्रकार अजमेर जिले के किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए अजमेर डेयरी द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। अजमेर डेयरी को अमूल की तरह संचालित करवाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से 250 करोड़ रूपए का ऋण प्राप्त हुआ है। इससे डेयरी की क्षमता लगभग दुगुनी हो जाएगी तथा दूध, छाछ, दही, घी एवं पनीर के अलावा भी अन्य दुग्ध उत्पादों का भी उत्पादन आरम्भ किया जा सकेगा। अजमेर रेलवे स्टेशन के नवीन दरवाजे के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम ने एक-एक करोड़ तथा विधायक कोष एवं सांसद कोष से 50-50 लाख रूपए की राशि उपलब्ध करवायी गई। अजमेर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में महर्षि दयानन्द सरस्वती चैयर बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विमुद्रीकरण करने से कुछ समय के लिए थोड़ी समस्या हो सकती है। कुछ समय बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। इससे विकास की रफ्तार बढ़ेगी और मेहनत की कमाई करने वालों को दीर्घावधि में लाभ मिलेगा। नोटबन्दी के पक्ष में उपस्थित अपार जनसमूह ने हाथ उठाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा को विकास के लिए प्राथमिकता पर रखा है। इनके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ विधायक एवं सांसदों के माध्यम से भी पर्याप्त राशि उपलब्घ करवायी जा रही है। राजस्थान की भौगोलिक विशिष्टता के अनुरूप निति बनाई गई है। मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत जल को संरक्षित करने के कार्य किए जा रहे है। इस पुण्य के कार्य से भू जल का स्तर बढे़गा तथा आमजन को पानी उपलब्ध हो पाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय विकास के लिए स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता भदेल की अनुशंसा पर सांसद स्थानीय क्षेत्रा विकास कोष से 20 लाख के कार्य करवाने की घोषणा की।
राज्यसभा सांसद श्री नारायण पंचारिया ने कहा कि सरकार द्वारा सुराज संकल्प का मोबाईल एप बनाया गया है। इसमें नागरिक अपने विचार लिखकर राज्य सरकार को सुझाव दे सकते है। नोटबंदी से अमीर और गरीब के बीच की खाई कम हुई है। विद्यालय में खुला बरामदा बनाने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाने का वादा भी किया। राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी ने कहा कि ये परिवर्तन का दौर है। देश करवट लेकर विकास के नए क्षेत्रा में प्रवेश कर रहा है। नोटबंदी से भारत में आर्थिक क्रांति आएगी। इसके सकारात्मक परिणाम कुछ ही समय में दिखने लगेंगे। अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फण्ड उपलब्ध है। पाल बीचला से तोपदड़ा स्कूल तक समानान्तर मार्ग विकिसित करने पर 80 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। अजमेर शहर को मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएगी। सावित्राी चौराह से जनाना अस्पताल तथा जयपुर रोड को 6 लेन का किसा जाने की योजना है। पुष्कर को सुरंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा। पर्यावरण से जुड़े कार्यों के लिए 4 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विकास के लिए अजमेर को 6 भागों में बांटा गया है। इसके प्रथम चरण में कुल 18 वार्डों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक भाग में प्रथम में 20 लाख, द्वितीय में 15 लाख तथा तृतीय में 10 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन विभाग मंत्राी यूनूस खान ने कहा कि नोटबंदी देश को विश्व में आर्थिक ताकत बनाएगी। भारत आर्थिक रूप से मजबूत होकर उभरेगा तथा विश्व में अग्रणी बनेगा। जीएसटी लागू होने से देश के आर्थिक विकास को नयी गति मिलेगी वर्तमान सरकार ने 3 वर्षो के दौरान वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किए है। सकल घरेलू उत्पाद में 3 वर्षों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजस्थान प्रधानमंत्राी सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने के मामले में देश में अव्वल है। प्रतिदिन राज्य के 5 गांव सड़कों से जुड़ रहे है। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना तथा सीधे लाभ हस्तांतरण के कारण गरीब व्यक्ति को चौतरफा राहत पहुंचायी गई है। मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के कारण बढ़े जल स्तर ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाया है।

की लगभग 20 करोड़ की घोषणाएं
परिवहन मंत्राी यूनूस खान ने अजमेर जिले के लिए लगभग 20 करोड़ की घोषणाएं की। उन्होंने खानपुरा प्राथमिक विद्यालय से अर्जुनपुरा सेठी नगर, आदर्श नगर थाने के सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग तक के सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 8 लाख 70 हजार, नसीराबाद मुख्य मार्ग से तेजाजी की नाडी, नाथों की ढ़ाणी से पालिया बेरा तक की तीन किलोमीटर सड़क के लिए 98 लाख 90 हजार, फरीदाबाद क्वार्टर से अजय नगर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक की सड़क के लिए एक करोड़ 43 लाख 50 हजार, राजाकोठी स्कूल के पीछे से कल्याणीपुरा रेलवे फाटक तक की सड़क के लिए 74 लाख 20 हजार, हटुण्डी तिराह से नानकिया खेड़ा तथा नाड़ीवाला कुआं की सड़क के लिए 40 लाख 40 हजार तथा परबतपुरा चौराह से हटुण्डी चौराह तक सड़क के दोनो और सर्विस लेन, मुख्य सड़क, नाली, रैलिंग, 6 स्थानों पर बस स्टॉप तथा अण्डरग्राउंड बिजली व्यवस्था के लिए 12 करोड़ 60 लाख की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। साथ ही स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता भदेल की अनुशंसा पर सड़क निर्माण करवाने के लिए एक करोड़ 25 लाख की राशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण और इनका रहा सहयोग
राजकीय बालिका सिनियर बालिका माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज में एक करोड़ 44 लाख 20 हजार रूपयों के विभिन्न विकास कार्य करवाएं गए। राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव के सांसद कोष से प्राप्त 50 लाख की राशि से तीन कक्षा कक्ष, एक प्रधानाचार्य कक्ष, एक स्टॉफ रूम, एक कम्प्यूटर लैब तथा एक लेबोरेट्री बनाई गई। अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल के विधायक कोष से 44 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हुई। इससे विद्यालय की चार दीवारी, सीढि़या तथा दो कक्षा-कक्ष बनाएं गए। सांसद एवं राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवर लाल जाट के कोष से प्राप्त 20 लाख की राशि से दो कक्षा कक्ष बनाए गए। इसी प्राकर राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया के सांसद कोष से दो कक्षा कक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री रामनारयण डूडी के सांसद कोष से एक कक्षा कक्ष का निर्माण कर लोकार्पण किया गया। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 420 मीटर भगवानगंज मुख्य सड़क का निर्माण 59 लाख 77 हजार की लागत से करवाया गया। साथ ही इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर इसमें डिवाईडर लगाया गया। नालियों का निर्माण करके नाले की दीवार बनवाई गई।
महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि समाज के समस्त वर्गांे के सहयोग और प्रोत्साहन से ही बड़े कार्य किए जा सकते है। विकास कार्यों के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सहयोग करने वाले समस्त जनप्रतिनिधयों, नागरिकों तथा संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!