भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिले की संयुक्त बैठक

img_20161225_150412दिनांक 25 दिसम्बर 2016 को भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिले की संयुक्त बैठक लक्ष्मीनेंन समारोह स्थल पर आयोजित की गयी जिसमे सांसद सांवर लाल जाट , चितोड़ गढ सांसद एवं पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, धरोहर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत , महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ,संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत , संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम , विधायक भागीरथ चौधरी ,विधायक शंकर सिंह रावत , शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव , देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत , अजमेर संगठन प्रभारी बिरम देव सिंह , महापौर धर्मेंद्र गहलोत, नगर पालिका चेयरमैन कमल पाठक , ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना , ऐ डी ऐ चेयरमैन शिव शंकर हेड़ा ,जिला प्रमुख वन्दना नोगिया , पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा , प्रधान पीसांगन दिलीप पचार ,प्रधान सुनीता रावत , प्रधान अनु शर्मा , कैंटोनमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष योगेश सोनी , किशनगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सीताराम साहू, नारायण सिंह रावत ,बबिता चौहान, सरवाड़ नगर पालिका चेयरमैन विजय लड्ढा मंचासीन रहे।
जिला मीडिया संयोजक अनीश मोयल ने बताया सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 12 जनवरी को आजाद पार्क में होने वाली आम जन सभा जिसको मुख्य मंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया संबोधित करेगी के संदर्भ में संगठन के पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधि से विस्तृत चर्चा की गयी एवं रणनीति तय की गयी।
बिरम देव सिंह ने कहा आगामी 31 दिसम्बर तक सभी मंडलो की बैठक हो जानी चाहिए तथा मंडल अध्यक्षो को जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे पूरा करने में अभी से जुट जाए।
सांसद सी पी जोशी ने कहा कि 12 तारीख को जो मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम है उसमें सरकार की योजना के लाभार्थियो को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाये , मण्डल अध्यक्ष अपनी रणनीति तय करके प्रभारी तय करदे , सरकारी योजनाओं की प्रदर्शिनी कार्यक्रम में लगनी चाहिए जिससे सभी योजनाओं की जानकारी मिल सके , स्किल डेवलपमेंट ,सोलर एनर्जी आदि कई योजना में राजस्थान सरकार भारत में प्रथम है।
महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने कहा कि अजमेर में होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक जनसभा बने इसके लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।
ओंकार सिंह लखावत ने सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियो से कार्यक्रम के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की।
आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाये प्रेरित की
शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव स्वागत भाषण देते हुए सबसे पहले सभी को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं आगामी 12 जनवरी को होने वाली जनसभा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी ने बैठक का संचालन किया एवं देहात भाजपा अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि सब कार्यकर्ता मिलकर लक्ष्य हासिल करते है अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमन्त्री शासन काल के संस्मरण बताये ,अटल बिहारी वाजपेयी जी की संगठन के प्रति समर्पण एवं संघर्ष के बारे में बताया।
बैठक का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।

अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!