रेलवे कर्मचारियों ने किया डीआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन

अजमेर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को ले कर आंदोलनरत नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने आरोप लगाया की रेल प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के लिए गंभीर नहीं है। नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन विगत दो माह से लेखा विभाग की विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए आन्दोलन कर रहा है। यूनियन के अनुसार बात चाहे पदोन्नति के आदेश की हो या फिर अतिरिक्त कार्य के भत्तों के भुगतान की रेल प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है की यदि लेखा विभाग से सम्बन्धित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आन्दोलन को तेज किया जाएगा।
error: Content is protected !!