सुरेश रावतअजमेर, 27 जनवरी। संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत गुरूवार 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में जनप्रतिनिधियों के साथ जनसुनवाई की जाएगी। इसमें जिलेवासी अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकते है। इसकेे पश्चात अपरान्ह 3 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले के जन अभाव अभियोग निराकरण से संबंधित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विती की समीक्षा भी की जाएगी।