रावत ने पुष्कर विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी

suresh singh rawatहम सब यह जानते हैं कि हम सबके युवा लोकप्रिय पुष्कर राज विधायक श्री सुरेश जी रावत ने पुष्कर विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी है।। आए दिन हम सब अखबार में पुष्कर विकास के बारे में पढ़ते रहते हैं और इन सब में विधायक जी की अहम भूमिका रहती है।। चाहें वो पुष्कर में मुख्यमंत्री के कर कमलों से फीडर का निर्माण करवाया।। और भी बहुत सारी योजनाएं हैं जो पुष्कर में विधायक जी की अनुशंसा से लागू की जा रही है।। और पुष्कर में विकास प्रगति की ओर बढ़ रहा है या यह कह सकते हैं कि सुरेश जी पुष्कर में विशेष लगाव से विकास कार्य करवा रहे हैं। आज पुष्कर में घाटों का सोंदर्यकरण , अजमेर से पुष्कर सुरंग, माननीय राज्यसभा सांसद यादव जी से 25 लाख पुष्कर विकास के लिए सेक्शन करवाना और करोड़ों रुपये के विकास के कार्य पुष्कर में सुरेश जी की लगन और मेहनत से किया जा रहा है।।और आगे भी यह विकास के कार्य जारी रहेंगे।। क्योंकि हम सब ने देखा है कि सुरेश जी कही भी अपना उदबोधन देते हैं तो सर्वप्रथम वो पुष्कर राज की जय बोलते हैं।। क्योंकि पुष्कर की माटी और वहां की आवाम उनके शरीर में रक्त प्रवाह की तरह संचार करती रहती है । और सुरेश जी भी तुफानी गति से पुष्कर में विकास की विभिन्न योजनाओं की गंगा बहा रहे हैं।। और इसके साथ ही अपने क्षेत्र को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करवा रहे है।। और आगे भी करते रहेंगे।। क्योंकि अभी उनके पास बहुत सारा समय है ।। लेकिन कुछ लोग हैं जिनको यह सब विकास के कार्य अच्छे नहीं लग रहे हैं उन्हें सिर्फ अपना नाम और उनके अनुसार राजनीति करना अच्छा लगता है।। क्योंकि वो सब अपने निजी स्वार्थ के लिए आवाम के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।। उनको विधायक बनना है उन्हें आवाम के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है, वो सिर्फ अपनी राजनीतिक चाल चलते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।। जिसमें वो कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे।। क्योंकि पुष्कर की आवाम ने सुरेश जी को विधायक बनाया है और वह उनकी मेहनत , निष्ठा, समाज सेवा का जज्बा जो पुष्कर क्षेत्र की जनता के साथ विधायक जी ने बाटा है उसी का पुष्कर की आवाम ने उनकी मेहनत का फल दिया है।। अतः अपने निजी स्वार्थ को दरकिनार करके हम सब लोगों को भारतीय जनता पार्टी व माननीय विधायक सुरेश जी के हाथ से हाथ मिला कर व पुर्ण सहयोग करने में विश्वास रखना चाहिए।। मैं भारतीय जनता पार्टी की नसीराबाद कार्यशाला में था जब वहां लोकप्रिय जिला देहात अध्यक्ष श्री बी.पी. सारस्वत जी ने अपने उदबोधन में बहुत सुन्दर पंक्ति बताई थी कि हम सब को आपस में मिलकर भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य को पूरा करने में पुर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए, कोई एक व्यक्ति या पदाधिकारी, विधायक, सांसद, संगठन के एजेंडे को मंजिल तक नहीं पहुंचा सकते हैं।। संगठन को मजबूत करना है तो सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी समाज सेवा से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसी बात से हम सार निकाल सकते हैं कि किसी की आलोचना और विकास के कार्य में कमी निकालने के बजाय, अखबारो में छपी इन झूठी खबरो का हम सब को विरोध और खण्डन करना चाहिए और लोकप्रिय युवा विधायक श्री सुरेश जी रावत पुष्कर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता को साथ में लेकर विकास के कार्य व समाज सेवा की मिसाल को लेकर आगे बढ़ने में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में विश्वास रखते हुए संगठन को मजबूत करने का जज्बा रखना चाहिए।।। मैं अपनी इसी सोच और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करता रहूंगा।। और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने वाले सभी बंधुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा।
के. के. जोशी, पंचायत समिति सदस्य श्रीनगर वार्ड नं12″

error: Content is protected !!