आर्य मण्डल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

09-02-2017अजमेर 09 फरवरी 2017। भारतीय जनता पार्टी आर्य मण्डल की कार्यसमिति की बैठक आज हांसीबाई धर्मशाला में चार सत्रों में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रथम सत्र व उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, उपमहापौर सम्पत सांखला और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश उपस्थित थे।
राज्यमंत्री श्रीमती भदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमति वसुन्धरा राजे जी के विजन को देखते हुए तीन वर्ष में जो विकास के कार्य हुए है। उनको जन जन तक पहुंचाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर के बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचायें।
द्वितीय सत्र में राज्य सरकार व केन्द्र की उपलब्ध्यिों पर उपमहापौर सम्पत सांखला ने प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता शहर जिला मंत्री नरपत सिंह ने की।
तृतीय सत्र में पूर्व विधायक हरीश झामनानी ने मण्डल स्तर की बूथ सरंचना और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पखवाडे की जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता रमेश मारू ने की।
बैठक के चतुर्थ व अंतिम सत्र में राज्यमंत्री अनिता भदेल ने मतदाता सूची, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय दिवस पखवाडा व क्षेत्रीय तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश ने की।
इस अवसर पर अमृतलाल नाहरीया, मोहन लालवानी, कमल गुजराती, कृष्ण अवतार, अटल शर्मा, हीरालाल जींगर, सरोज शर्मा, काजल, दूर्गा प्रसाद, एच.एस. वर्मा, भवानी सिंह जेदिया, चरण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!