अजमेर 02 फरवरी। अपना अजमेर संस्था द्वारा कल शनिवार 11 फरवरी को वाहन मुक्त शनिवार का संकल्प पुरा करते हुए सांय 4 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स से जवाहर रंगमंच तक गुरू गोविन्द सिंह साहेब के 350वें प्रकाशोत्सव वर्ष के आयोजित संगोष्ठि में सम्मिलित होगें।
संस्था के सूत्रधार कंवल प्रकाश ने बताया कि सभी पर्यावरण मित्रों से अनुरोध किया जाता है कि वह अपना साईकिल वाहन सांय 4 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स पर पहंुचे। यहां से अपना-अपना साइकिलों से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल होते हुए अम्बे माता मंदिर से जवाहर रंगमंच पर पहुंच कर संगोष्ठि में सम्मिलित होकर गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर पुण्य लाभ प्राप्त करेगें।
कंवल प्रकाश
सूत्रधार
मो.9829070059