प्रदान की सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी

1ब्यावर,12 फरवरी। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने हेतु जिले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार सुराज एक्सप्रेस मोबाईल वैन के माध्यम से किया जा रहा है , इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत नाईकलां एवं देवाता में पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व उपलब्ध्यिों से अवगत कराया।
विकास अधिकारी शिवदान सिंह ने बताया कि सुराज एक्सप्रेस के ग्राम में पहुंचने ग्रामीण महिला पुरूषों ने उत्सुकता के साथ देखकर कल्याणकारी जानकारी ली। ।इसमंे सुराज एक्सप्रेेस वैन के प्रेमपाल, जितेन्द्र गुर्जर, आशीष पाण्डे आदि लोगों को मुख्यमंत्राी भामाशाह योजना, मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान, मेरा राशन मेरा हक, अन्नपूर्णा योजना, रोजगार नए सृजित अवसर, ई-मित्रा पर उपलब्ध सुविधाओं, पं.दीनदयाल उपाध्याय पंचायत जनकल्याण शिविर दौरान एकसाथ दीजाने वाली 17 विभागों की सेवाएं आपके गांव, सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में हितकारी संदेश व जानकारी दी।
सुराज एक्सप्रेस का सोमवार को बड़कोचरा व सुरिड़या का दौरा
विकास अधिकारी ने बताया कि सुराज एक्सप्रेस मोबाईल वैन 13 फरवरी सोमवार को ग्राम पंचायत सुरड़िया व बड़कोचरा में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को राज्यसरकार की उपलब्धियों व योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया जाएगा।–00–

शहर में सोमवार से
चक्रीवाले मीटर के स्थान पर लगेंगे नये पुशफिट मीटर
ब्यावर, 12 फरवरी। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को हालही उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न विभागीय समीक्षा बैठक दौरान प्रदत्त निर्देशों के अनुसरण में निगम द्वारा शहरी क्षेत्रा में पूर्व में लगाये हुए चक्रीवाले मीटरों केा हटाकर उनके स्थान पर नये पुशफिट मीटर रिपलेस करने का कार्यक्रम बनाया गया है। कार्यक्रम के तहत संबंधित उपभोक्ता से नये पुशमीटर रिपलेसमेन्ट के वक्त निगम की ओर से उपभोक्ता से किसीभी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा।
सहायक अभियन्ता सीएसडी-प्रथम डी.के.गुप्ता के अनुसार शहर में सीएसडी-प्रथम कार्यालय के क्षेत्रा में चक्रीवाले विद्युत मीटर के स्थान पर नये पुशफिट मीटर लगाने संबंधित कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरू हो रहा है तथा 18 फरवरी तक चलेगा, इसके तहत सीएसडी-प्रथम क्षेत्रा के अधीनस्थ डिग्गी मौहल्ला, सरावगी मौहल्ला, सुन्दरनगर, राठीजीकी हवेली, पंजाबी जीन, चांगचितार रोड़, हॉस्पिटल रोड़, एन्थौनी नगर, सेन्दड़ा रोड़, महेश कॉलोनी, फ्रेन्ड्स कॉलोनी, सतपुलिया एरिया, अजमेर रोड़, दयानगर, भजन नगर, नरसिंहपुरा आदि क्षेत्रा सम्मिलित हैं।
विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विद्युत निगम की ओर से शहर के उपभोक्ताओं से यह सहयोगात्मक अपील की गई है कि कार्यक्रम के तहत संबंधित उपभोक्ता से नये पुशमीटर रिपलेसमेन्ट के वक्त निगम की ओर से उपभोक्ता से किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा अर्थात् नये मीटर रिपलेसमेन्ट संबंधी कार्यवाही निःशुल्क हैं। अतः आम विद्युत उपभोक्ता नये पुशफिट मीटर लगाने में विद्युत निगम को सहयोग करें। –00–
भूमि अवाप्ति के मुआवजा चैक वितरण हेतु शिविर 13 व 14 फरवरी को
ब्यावर,12फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर ब्यावर-गोमती खण्ड पर सड़क निर्माण प्रयोजन से निकटवर्ती ग्राम सुरजपुरा, सरवीना व बाड़िया नंगा में अवाप्त की गई भूमि संबंधी मुआवजा चैक वितरण शिविर 13 व 14 फरवरी को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होगा।
सक्षम प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी ब्यावर पीयूष समारिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निमार्ण हेतु उपखण्ड क्षेत्रा आ रहे गांवों में भूमि अवाप्ति के अन्तर्गत आबादी/सिवायचक भूमि में स्थित संरचनाओं का भुगतान पारित अवार्ड व सत्यापित स्वामित्व प्रमाण पत्रा से संरचना धारकों को मुआवजा राशि दिये जाने के अनुक्रम में 13 व 14 फरवरी को ग्राम सुरजपुरा, सरवीना, व बाड़िया नंगा हेतु चैक वितरण शिविर लगाया जा रहा है, अतः संबंधित पात्रा व्यक्ति नियत तिथि को शिविर में उपस्थित होकर नियमानुसार मुआवजा चैक प्राप्त कर सकते हैं। –00–

error: Content is protected !!