
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
सरवाड़ में चल रहे विवाद को विराम तो लग ही गया परन्तु एहतियात की नजर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है |पुलिस बल का निरंतर आगमन हो रहा है |जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है |प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है |
भजन संध्या में झूमे भक्तजन
सरवाड़ में गणपति महोत्सव के अंतर्गत जय अम्बे मित्र मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया , जिसमे पंकज मुशिकल ग्रुप ने एक से बढकर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी | कार्यक्रम में जयपुर से आये कलाकार सुरेश और डांसर अनीता ने भी मनमोहन प्रस्तुतिया दी |
-उज्जवल जैन