बीकानेर, 17मार्च। भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई हंै। अपने चुनावी वायदों पर बहुमत में आई प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में नाकामयाब साबित हुई। युवा,किसान,व्यापारी,महिलाएं सभी इस सरकार की नीतियों से परेशान हैं। जुमलेबाजी के आधार पर चुनाव जीतने वाली इस सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में राजस्थान की जनता आईना दिखाएगी।
यह विचार शुक्रवार को रानी बाजार स्थित लक्ष्मी रैजीडेंसी होटल में शहर महिला कांग्रेस की मासिक बैठक में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने व्यक्त किए। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीकानेर शहर सहित प्रदेश में स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की गई। श्रीमती गौड़ ने कहा कि महिला कांगे्रस पिछले दो साल से नगर के विभिन्न वार्डो की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करके ,जन समस्याओं को चिन्हित करके,संबंधित विभागों को दिए है। यहां तक बीकानेर में आने वाले मंत्रियों तक बात को पहुंचाया गया है,लेकिन किसी भी स्तर पर जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लगता है कि बीकानेर में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आमजन विभागों में अपनी समस्या के समाधान के लिए चक्कर लगा रहे है। सीवर लाइन जगह-जगह चोक पड़ी है। पूरा शहर सड़ांध मार रहा है। अंधरे में शहर है। बेसहारा पशुओं से जनता परेशान है।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सरस्वती लेघा ने कहा कि नगर निगम बजट का रोना रोकर,अपने आपको विकास कार्य करवाने में अक्षम बता रहा है। उन्होंने कहा कि बिगड़ी यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिले में महिलाओं पर अत्याचार और चैथ वसूली की वारदातों में लगातार इजाफा हुआ है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। वार्ड 10 की पार्षद वहीदा खातून ने कहा कि महिला कांग्रेस अक्षय तृतिया पर बाल विवाह रोकने के लिए एक कार्ययोजना के तहत कार्य करें।
बैठक में महासचिव महिला कांग्रेस राधा भार्गव,संध्या द्विवेदी,जमना देवी,दीपा चैधरी ,ब्लाॅक अध्यक्ष आशा स्वामी,शहर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आशा भार्गव,कंचन भाटी,कमली बानो,ममता सोनी,सपना तिवाड़ी,जेठी देवी,संतोष भाटी,कंचन भाटी,यशोदा,शारदा बिश्नोई ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले शहीद जगदीश बिश्नोई को श्रद्धासुमन अर्पित कर,श्रद्धाजंलि दी गई।
