श्री दिगंबर जैन महासमिति द्वारा सर्दी से बचाव हेतु ग्रामीण लोगो को गर्म वस्त्र वितरण

श्री दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व अजमेर संभाग के महामंत्री कमल गंगवाल  ने बताया कि आज महासमिति  के संरक्षक राकेश पालीवाल, अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी व राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के सहयोग से अजमेर के ग्राम ब्रिकच्यावास वाया मांगलियावास के जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु स्वेटर वितरण किये गए।
सम्भाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि महासमिति द्वारा पूरे वर्ष भामाशाह के सहयोग से विद्यालयो व ग्रामीण इलाकों की सहायता हेतु इस तरह के सामाजिक कार्य किये जाते रहते है।आज इस अवसर पर अतुल पाटनी,मधु पाटनी, कमल गंगवाल,विजय पांड्या,देवर्ष गंगवाल, हेमराज,महेंद्र,सुनील आदि उपस्थित रहे।
विजय जैन पांड्या
9783933641
error: Content is protected !!