चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

अजमेर। कृष्णा विहार समग्र विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार को कुंदन नगर स्थित कृष्णविहार कॉलोनी में बच्चो के लिए चित्रकला और महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार सुबह हुई चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 34 बालक बालिकाओं ने अपनी कल्पनाओं को रंग और कूंची से कागज पर उकेरा। महिलाओं और युवतियों ने मेहंदी कोन से अपने हाथों को रचाया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता दीपिका मंत्री रहीं वहीं दूसरे स्थान पर मंजू सारस्वत, तीसरे पर पलक शर्मा, चौथे पर नेहा कनोजिया और 5वें स्थान पर कामिनी गौड़ रहीं। विभिन्न आयु वर्ग के चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
error: Content is protected !!