कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी

19024630_1428104627246296_605492535_o19024455_1428105483912877_1620023975_oअजमेर 8 जून। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को मप्र-राजस्थान की सीमा पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का विरोध करते हुऐ शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार गांधी भवन चैराहे पर उग्र प्रर्दषन करते हुऐ रास्ता जाम किया पुलिस से तीखी झड़पों के बीच कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अजमेर के कांग्रेसियों ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में गुरूवार सायं को गांधी भवन पर कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया और टायर जला कर गांधी भवन पर जाम लगा दिया इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज चैहान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी के साथ राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को भी हिरासत में लिया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की खबर सुनकर कांग्रेसजन गांधी भवन पर सैंकड़ों की तादाद मे जमा हो गऐ और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे उत्साही कांग्रेसियों ने मानव श्रंखला बनाकर गांधी भवन चैराहे पर टायर जला दिये जिससे जाम लग गया जाम खुलवाने के लिये पुलिस ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक खदेड़ने के लिये बड़ी मष्क्कत की इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेताओं की पुलिस उपाधीक्षक राजेष मीणा और मोनीका सैन से गर्मा गरम बहस हो गई रास्ता खुलवाने की कोषिष कर रहे कोतवाली थानाधिकारी और पुलिस कर्मियों से कार्यकर्ताओं की तीखी झड़पे हुई नतीजतन पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की गाड़ियां मगवा ली। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पकड़ कर गाड़ियों में बैठाना चाहा मगर कांग्रेजन स्वयं ही गिरफ्तार होने पर आमादा हो गऐ और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ गिरफ्तारियां दी इस दौरान कांग्रेसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को बजरंग गढ़ चैराहे पर ले जाकर छोड़ दिया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गांधी भवन पर आयोजित विरोध प्रर्दषन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होने कहा कि मृतक किसानों के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने रोकने में पूरी कोशिश की जिससे वो किसानों से न मिल सकें राजस्थान और मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की हरकत यह साबित करती हैं कि अति उत्साही भाजपा का प्रजातंत्र पर विष्वास समाप्त हो गया है और उसे प्रतिपक्ष किसी भी सूरत में पसंद नही आ रहा है और सरकार प्रतिपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर प्रजातंत्र में विरोध के अधिकार को खत्म करना चाहती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रजातांत्रिक मुल्यों पर से विष्वास उठ गया है इसलिये मृतक किसानों के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो अंग्रेजों के शासन की याद दिला रहा है।
उन्होने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की गई है, ऐसी ओछी हरकत करना केंद्र सरकार को शोभा नहीं देती है। जैन ने कहा कि प्रजातंत्र मे सरकार के दुरूपयोग की इससे बड़ी मिसाल क्या हो सकती है की मंदसौर प्रशासन ने राहुल गांधी के विमान को वहां लैंड करने की इजाजत नहीं दी थी। इस पर वे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे सड़क मार्ग से ही मंदसौर के लिए रवाना हुऐ थे जहां उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के किए गए वादों को याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी की सरकार को किसानों की चिंता नहीं है और उनपर गोलियां चलाई जा रही हैं।
प्रर्दषन व गिरफ्तारियां देने वालों में देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, डा. गोपाल बाहेती, कमल बाकोलिया, कैलाष झालीवाल, अमोलक छाबड़ा, गुलाम मुस्तुफा, ललित भटनागर, दिनेष शर्मा, अषोक शर्मा, कुलदीप कपूर, सुकेष कांकरिया, अतुल माहेष्वरी, विजय नागौरा, आरिफ हुसैन, अषोक बिंदल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सबा खान, द्ववेन्द्र जादौन, लोकेष शर्मा, मुुजफ्फर भारती, श्रवण टोनी, कैलाष कोमल, चंदन सिंह, प्रियदर्षी भटनागर, जितेन्द्र खेतावत, नवीन सोनी, मंजू नीरज यादव, श्याम प्रजापति, मनीष सेठी, शैलेष गुप्ता, डा. राकेष सिवासिया, दीपक धानका, शमषुद्दीन, मनोज कंजर, नौरत गुर्जर, सर्वेष पारिक, मुख्तार अहमद नवाब, महेन्द्र कटारिया, पे्रमराज सोलंकी, राजकुमार पाण्डया, रागिनी चर्तुवेदी, मंजू शर्मा, गुलजीत छाबड़ा, वैभव जैन, गंगा गुर्जर, हुमायु खान, मनोज कोटिया, बिपिन बैसिल, अंकुर त्यागी, कमल गंगवाल, महेष चैहान, हेमंत ठोमरे, अब्दुल रषीद, षिवराज भडाना, छितरमल टेपण, हरिप्रसाद जाटव, सुरेष लद्दड़, जय गोयल, राजेन्द्र वर्मा, देषराज मेहरा, दिलिप सामतानी, बालमुकूंद टांक, नवीन भाटी, सईद खान, जुल्फिकार चिष्ती, बाबर खान, पुनित सांखला, षिव बंसल, दिलिप यादव, सुमित मित्तल, मुनीम चंद तबोली, महेन्द्र जोधा, संजय मोर्य, अषरफ बुलेद खां सहित सैंकड़ांे कांग्रेसी शामिल थे।

error: Content is protected !!