सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रियों का अजमेर रेल्वे स्टेशन पर स्वागत

सिन्धु नदी पर होगा विशाल कार्यक्रम
sdy ajmer (2)अजमेर-17 जून-भारतीय सिन्धु सभा व सिन्धु दर्शन यात्रा के प्रभारियों ने अजमेर रेल्वे स्टेशन पर उदयपुर से यात्रा संख्या एस 4 के यात्रियों का तिलक लगाकर व महाराजा दाहरसेन के जीवन परिचय फोल्डर भेंट किया व यात्रा को सुलभ बनाने की जानकारी के साथ अभिनन्दन किया गया। राजस्थान से 281 तीर्थयात्री भाग ले रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 21वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 जून से 26 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित होने वाली यात्रा में राजस्थान से जाने वाले तीर्थयात्रियांे की यात्रा संख्या 4 के लिए 18 जून को जम्मू में स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्रीनगर, गुलमर्ग कारगिल होते हुये लेह पहुचेगें। जिनका स्टेशन पर आज स्वागत किया गया।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनानी ने यात्रियों को पिछले सिन्धु दर्शन यात्रा के संस्मरण व जरूरी जानकारियां चार दिवसीय लेह लद्धाख में लेह भ्रमण व स्वागत समारोह, घाट पर सिन्धु उत्सव पूजन स्नान व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेगांग झील भ्रमण अधिक उचांई वाले खादुर्गला भ्रमण के साथ लेह के पोलोग्राउण्ड में सांस्कृतिक संध्या के बारे में बताया
सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी ने उन्हें जानकारी देते हुये बताया अजमेर में सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का स्मारक है और यात्रा पूर्ण करने के बाद अजमेर व पुष्कर में दर्शन करने के साथ साथ सिन्धुजल पूजन करवाने का आग्रह किया। स्वागत करने में सिन्धुदर्शन की प्रथम तीर्थयात्रा में गये तुलसी सोनी ने भी अपने अनुभव बताये। स्वागत करने वालों में महेश टेकचंदाणी, प्रकाश जेठरा, शंकर टिलवाणी, महेश मूलचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी) मो.09414705705

error: Content is protected !!