श्याम की दीवानी राधा रानी लागे..

जगन्नाथ के दरबार में मनाया छप्पन भोग महोत्सव, खंडेलवाल महिला मंडल ने दी भक्तिमय प्रस्तुति
IMG-20170703-WA0052ब्यावर, 3 जुलाई। श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के नवें दिन बांकेबिहारी मंदिर में छप्पन भोग महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। भक्तों ने ठाकुरजी को अपने हाथों से बने विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया। इस मौके पर खंडेलवाल महिला मंडल ने भक्ति रस का आनंद बिखेरा। गायिका निशा खंडेलवाल व प्रियंका खंडेलवाल ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद इस नजर कृपा की कर दो सांवरिया गिरधारी.., श्याम की दीवानी राधा रानी लागे.., जोगनिया हमको बनाए गयो रे कान्हा. जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सरोज वैद व नीलिमा मामोड़िया ने कन्हैया तुम्हें इक नजर देखना है.., पूनम खंडेलवाल व कांता सोमानी ने बंशी बाजेगी राधा नाचेगी.., अलका माहेश्वरी व सीमा खेतावत ने श्याम ने छेड़ा तराना राधा का श्याम दीवाना.., साधना बड़गोती व राजबाला कुमावत ने कितना सुंदर रूप है मेरे भोले का.., चंचल सोनी ने तू म्हारे कौन लागे.., सुगना तंवर ने मेरे बांकेबिहारी लाल.. भजन की प्रस्तुति दी। निर्मला झालानी, सीमा गुप्ता, अर्चना कूलवाल, अनिता मेठी, भावना कूलवाल, मंजू कूलवाल, मीना कूलवाल, चंचल सोनी, सुगना तंवर ने भी भजनों से ठाकुरजी को रिझाया। श्रृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, महेश सिंहल ने छप्पन भोग की मनमोहक झांकी सजाई। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, सुमित सारस्वत, कंचन तंवर, ममता अरोड़ा, मंजू गर्ग, कौशल्या फतेहपुरिया, कुसुम डाणी, कांता सोमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। पं.शिवरतन दाधीच ने ठाकुरजी की विशेष आरती की। कार्यक्रम में सुरेश रायपुरिया, कांतिलाल डाणी, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, राधेलाल गर्ग, कमल मुरारका, अतुल बंसल, श्याम अग्रवाल, महेंद्र सलेमाबादी, विष्णु झालानी, राकेश कूलवाल, राधेश्याम अमेड़िया, राधाकृष्ण टोड़वाल, नोरतमल झालानी, मोहन मामोड़िया, ओमप्रकाश वैद, विष्णु चौटिया, तेजनारायण व्यास सहित कई भक्तों ने भाग लिया।
महाप्रभु आज लौटेंगे निज धाम
सुमित सारस्वत ने बताया कि जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ दस दिन ननिहाल में बिताने के बाद सोमवार को पुनः निज धाम लौटेंगे। सायं 5 बजे बांकेबिहारी मंदिर से महाप्रभु की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यहां से गाजे-बाजे के साथ मसूदा रोड, प्रभु की बगिया होते हुए ठाकुरजी अभिषेक नगर में निज धाम पहुंचेंगे। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे से हरिनाम संकीर्तन परिवार के सदस्य भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।

error: Content is protected !!