दौराई, 06 जुलाई । ग्राम पंचायत सराधना के सभागार में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण पट्टा वितरण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत,जिला प्रमुख वंदना नोगिया आदि ने शिरकत की।शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को पट्टो का वितरण किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार आम लोगो और गरीब जनता की सरकार है।भाजपा के शासन में लोगो को अपनी भूमि के पट्टे मिल रहे है। जनता को पट्टे मिलने से लोग खुश है और केंद्र और राज्य में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सरकार गरीब की हितेषी है और भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज मुहैया करवा रही है।उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त गेस कनेक्शन देकर राहत पहुचाई जा रही है। कौशल विकास योजना के तहत युवा वर्ग को प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाया जा रहा है ।शिविर को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख नोगिया ने बताया कि पट्टा वितरण शिविर से आमजन को राहत पहुची है,लोगो को अपनी जमीन ओर मकान का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है।भाजपा सरकार गरीबो के कल्याण हेतु के योजनाए चला रही है आमजन को योजनाओ की पूरी जानकारी होनी चाहिए और इन योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करना चाहिए। शिविर के दौरान 100 से अधिक पट्टो का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा सराधना मंडल अध्यक्ष भोलाराम गुर्जर,सराधना सरपँच मधु परोदा, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र मँडरावलिया,विकास अधिकारी प्रदीप मायला,भाजपा मंडल महामंत्री त्रिलोकचंद नामा,ग्रामसेवक रुबीना बानो,हरजीराम खोजा,ओमप्रकाश खोजा,राजेन्द्र खोजा,हेमन्त परोदा सहित अधिकारी गण ओर ग्रामीण उपस्तिथ रहे।