सुख में मंदिर जाओगे तो दु:ख कभी नहीं आएगा-सुधासागर महाराज

IMG_20170713_093548मदनगंज-किशनगढ़। मुनि पुंगव 108सुधासागर जी महाराज ने कहा कि लोग जीवन में जब दु:ख आता है तो वह भगवान को याद करते है, मंदिर जाते है और जब सुख आता है तो वह भगवान को भूल जाते है। ऐस मत करो जब दु:ख आए तो गार्डन में घूमकर मन बहलाओ और जब सुख आए तो मंदिर में जाओ। ऐसा किया तो जीवन में कभी दु:ख आएगा ही नहीं। ये उद्गार मुनिश्री ने आर.के. कम्यूनिटी सेन्टर में चल रहे चातुर्मास के दौरान अपने प्रवचन में कहे। उन्होंने कहा कि सुख में मंदिर जाओगे तो भगवान देखेंगे कि यह सुखी होता है तब मंदिर आता है और इसको अगर मंदिर बुलाना है तो इसको सुखी रखना जरूरी है। मुनि श्री ने आर.के. परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमीरी में मंदिर आओगे तो कभी गरीबी नहीं होगी। ये नियम ले लो कि जब तक शरीर स्वस्थ है, हाथ पैर चलते रहेंगे तो रोज भगवान के अभिषेक करूंगा, जिनेन्द्र देव के दर्शन करूंगा। तो जीवन भर स्वस्थ रहोगे। प्रण कर लो कि जितना धन आता जाएगा उतना धर्म और सद्कार्य में लगाता जाउंगा। पाप से बचता जाउंगा। तो भगवान कभी आपके पास धन की कमी नही आने देंगे। उन्होंने कहा कि पुण्य का जितना सदुपयोग करोगे तो वह बढ़ता है और जितना दुरूपयोग करोगे तो वह घटता जाएगा। मुनिश्री ने कहा कि ऐसा कर्म करो कि तुम्हारें माता-पिता की इज्जत बढ़े अगर ऐसा नहीं कर सकते हो तो कम से कम ऐसा तो कतई मत करना कि उनकी इज्जत को बट्टा लग जाए। मंगलाचरण आर.के. परिवार से शांता पाटनी ने किया। चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन और पाद प्रक्षालन आर.के. परिवार ने किया। इस अवसर पर आर.के. परिवार के सुरेश पाटनी-शांता पाटनी की विवाह वर्षगांठ होने पर उनको मुनिश्री ने मंगल आशिर्वाद दिया।
प्रतिदिन रहेंगे ये कार्यक्रम
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि अब से प्रतिदिन प्रवचन प्रात: 7.40 बजे, आहार चर्या 9.45 बजे, धर्म की कक्षा 1.30 बजे, स्वाध्याय 2.30 बजे से 4 बजे तक, जिक्षासा समाधार सांय 6बजे से 7 बजे तक, आरती 7 बजे, धैर्य सागर महाराज द्वारा 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों की पाठशाला 6बजे से 7 बजे तक, सांय 7.15 बजे से गम्भीर सागर जी महाराज द्वारा प्रवचन होंगे।
इस अवसर पर आर.के. मार्बल परिवार के कंवरलाल पाटनी, सुरेश पाटनी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, मंत्री कैलाशचंद पहाडिय़ा, उपाध्यक्ष महावीर गंगवाल, कोषाध्यक्ष सम्पतकुमार दगड़ा, निरंजन बैद, राकेश पहाडिय़ा, नौरतमल पाटनी, अशोक जैन, विनय झांझरी, अजित दोषी, सुशील अजमेरा, अजय सोनी, सुभाषचंद चौधरी, संजय छाबड़ा, विकास पाटनी, राहुल जैन, देवेन्द्र झांझरी आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!