कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

20596952_915156425311993_2498477314072751135_nअजमेर 5 अगस्त। शुक्रवार को राहुल गांधी के काफिले पर हुए पथराव के बाद अजमेर शहर व देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर प्रदर्शन किया तथा कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर नेतृत्व में विरोध जताया।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन एवं देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में डाक बंगले से सरकार और भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुऐ जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट रवाना हुऐ कार्यकर्ता जुलूस के आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले की शव यात्रा लेकर चल रहे थे। कांग्रेससियों को जुलूस कलेक्ट्रट पर पहुचंते ही उत्साहित कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर चढ़कर नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहा कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी के काफिले पर हुऐ हमले के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बीजेपी को लेकर गुस्सा दिखा राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया प्रदर्शनकारियों को रास्ते से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट के सामने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर गुबार निकाला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह सुनियोजित हमला था और इसका उद्देश्य कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जान लेना था। पंतला दहन के बाद सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर की गैर मौजूदगी में अतिरिक्त कलेक्टर शहर सेंगवा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बताया कि बनासकाठा इलाके के धानेरा तहसील में भाजपा के स्थानीय नेता के साथ आये उपद्रवियों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर फेंककर उन पर जानलेवा हमला किया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले सभी आरेपियों को गिरफ्तार करने की मांग चाहे गुजरात भाजपा का कितना बड़ा नेता हो।
कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कांग्रेसियों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि जिस गुजरात को पूरे देश में तरक्की का मॉडल बनाकर पेश किया जा रहा है, वहां इस तरह का हमला बताता है कि देश में किस कदर अराजकता की स्थिति है। उन्होने कहा कि उक्त घटना भारत के परिपक्व लोकतांत्रिक परम्पराओं का अवमूल्यन है तथा देष में राजनिति के गिरते स्तर का भी परिचायक है। विगत तीन सालों में पूरे देष में सद्भावना व भाई-चारे के माहौल को सुनियोजित तरीके से बिगाडनें का कुचक्र चल रहा है और सत्ता की मौन स्वीकृति असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलन्द कर रही है।
इस अवसर पर देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आज देष का विष्वास टूटा है क्योंकि भारत की सबसे सुरक्षा एजेन्सी से सुरक्षा प्राप्त विपक्ष के नेता को लक्ष्य बनाकर हमला किया गया है जिससे आमजनता में अपनी सुरक्षा को लेकर संषय पैदा हो गया है। इस हमले से भारत के संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों को अधात पहुॅचा है। आवष्यक है कि इस पूर्व नियोजित घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच करवाकर बिना भेदभाव के अपराधियों के खिलाफ भारतीय कानून संहिता के आधार पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।
कांग्रेसियों को विधायक रामनारायण गुर्जर, प्रदेष कांग्रेस सचिव महेन्द्र रलावता, विधानसभा कोडिनेटर मोहममद शरीफ, ललिल भाटी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, पूर्व विधायक नाथुराम सिनोदिया, हाजी कय्यूम खान, गोपाल बाहेती सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सम्बोधित किया।
प्रर्दषन में कुलदीप कपूर, फकरे मोईन, प्रताप यादव, अमोलक छाबड़ा, गिरधर तेजवानी, बलराम शर्मा, ललित भटनागर, गुलाम मुस्तुफा, विजय नागोरा, महेष औझा, नरेश सत्यावना, बिपिन बैसिल, श्याम प्रजापति, सुकेष कांकरिया, आरिफ हुसैन, अषोक बिंदल, मयंक टंडन, रवि शर्मा, महेश ओझा, नौरत गुर्जर, विष्णु माथुर, अतुल माहेश्वरी, राजेंद्र नरचल, रश्मि हिंगोरानी, सर्वेष पारिक, इमरान सिद्दीकी, सबा खान, मनोज कंजर, मनीष शमार्, महेश हांकला, लोकेश शर्मा, महेन्द्र जोधा, पं. दीनदयाल, महेष भाटी, द्रोपदी कोली श्रवण टोनी, षिव कुमार बंसल, दयानन्द चतुर्वेदी, लक्ष्मण फामडा, राज नारायण, राकेश धाबाई, राजेन्द्र नरचल महेश हाकला, हमीद चीता, मुनीम तम्बोली, अभिलाषा विष्नोई, सोनल मौर्य, राकेश चैहान, बालमुकन्द टांक जूलियस क्लेमेन्ट, सुरेश लद्ड, हाजी चांद खान, महेन्द्र धानका, राकेष टेपण, अरूणा कच्छावा सहित सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती द्वारा जारी

error: Content is protected !!