भारत के नवनिर्माण में राजीव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा

photo by shaukat ahmed contact 09782094786
photo by shaukat ahmed contact 09782094786
अजमेर 20 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भारतरत्न स्व. राजीव गाँधी संचार क्रांति के जनक थे, आज हम भारत को जिस विकास की स्थिति में देख रहे हैं, वह स्व. राजीव गाँधी की देन हैं। उनका भारत के नवनिर्माण में अमूल्य योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा।
बंसल रवीवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 74 वीं जयंति के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा निकाली गई राष्ट्र स्वाभिमान रैली के समापन पर बजरंग गढ़ स्थित विजय स्मारक पर रैली मे मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में आज हम किसी भी अन्य विकासशील देशों से कम नहीं हैं। भाजपा बार-बार यह प्रश्न करती है कि 60 वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया है, इसका जवाब सभी भारतवासियों के पास है।
बंसल ने कहा कि राजीव गांधी की दूरगामी सोच है की भारत का जो स्वरूप आज हमें देखने में मिल रहा है आज यदि वह हमारे बीच होते तब भारत की स्थिति और अधिक बेहतर होती। उन्होने कहा कि राजीव गांधी ने देशहित में अनेक कल्याणकारी कार्य किए सूचना क्रांति लाकर देश को आधुनिक बनाया। 21वीं सदी का भारत बनाने का सपना उन्हीं का है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे, देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने के उद्देश्य से 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया और युवा भारत की नींव रखी। उन्होंने पड़ोसी देशों से मधुरतापूर्ण संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये व देश को प्रगति के पथ पर ले गये।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि इससे पुर्व राष्ट्र स्वाभिमान रैली को प्रातः 11 बजे कांग्रेस कार्यालय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवके बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कि रैली की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने की तथा रैली कांग्रेस कार्यालय से केसरगंज पुलिस चैकी, बाटा शोरूम तिराहा, इन्दिरा स्मारक, क्लाक टाॅवर, गांधी भवन, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी, कड़का चैक, नया बाजार चैपड़, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, पृथ्वीराज मार्ग, आगरा गेट चैहारा, महावीर सर्किल, बंजरगंढ़ चैराहा, विजय स्मारक पर सभा के रूप में परिर्वतीत हो गईं जहां बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
रैली के समापन का मौजूद कांग्रेसजनो को शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन राष्ट्रभक्ति के साथ देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए आतंकवाद, अलगाववाद तथा देशद्रोहियों की गतिविधियों के खिलाफ राष्ट्र के स्वाभिमान की शपथ दिलाई। राष्ट्र स्वाभिमान रैली का शहर भर मे विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्र स्वाभिमान रैली में अजमेर के जिला समन्वयक कैलाष मीणा, विधानसभा समन्वयक मांगीलाल गरासिया, शरीफ मोहम्मद, प्रदेष कांग्रेस सचिव महेन्द्र रलावता, पुर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, ललित भाटी, हेमंत भाटी, डा. गोपाल बाहेती, कमल बाकोलिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरी सक्रियता से मौजूद रहे।
रैली के समापन के पष्चात सगठन के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में कांग्रेजन पंचषील स्थित राजीव गांधी स्मारक पहुंचे जहां राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार वृक्षारोपण किया गया प्रर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कोटिया ने राजीव गांधी स्मारक पर पोधारोपण करवाया जहो विवके बंसल ने पौधे रोपे।
राष्ट्र स्वाभिमान रैली में प्रमुख रूप से मोहम्मद सलीम, हरचंद हांकला, महेश हांकला, मुनीर तंबोली, निर्मल बेरवाल, अशोक जैन, श्रवण टोनी, दीनदयाल, रामस्वरूप चैधरी, द्रौपदी कोली, सिराज खान, सदाकत खान, सुरेश बढ़ाना, गिरधर तेजवानी, राकेष धाबाई, जय गोयल, कल्पना रावत, मनोरमा त्रिशूल, चेतना तरफारिया, शिवप्रसाद गुर्जर, राहुल आर्य, सुनील लारा, महेश भाटी, राजेन्द्र नरचल, राजनारायण आसोपा, राजेन्द्र वर्मा, मनोज कंजर, अमोलक छाबड़ा, मोहम्मद हनीफ, राकेश सांखला, भूपेंद्र राणावत, मनोज खंडेलवाल, बलराम शर्मा, बृजेश कहार, हमीर चीता, मुस्ताक चीता, अब्दुल रशीद, रवि शर्मा, मनीष सेठी, विष्णु माथुर, श्याम प्रजापति, रश्मि हिंगोरानी, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रताप यादव, विवेक पाराशर, प्रियदर्शी भटनागर, केलाश कोमल, दयानंद चतुर्वेदी, चंदन सिंह, राकेश चैहान, ललित भटनागर, सुनील मोतियानी, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, इमरान सिद्दीकी, मुराद खान, चंद्रशेखर बालोटिया, भागचंद चोपड़ा, ललित गुर्जर, कमल गंगवाल, आरिफ हुसैन, अशोक बिंदल, सबा खान, सुकेश काकरिया, नरेश सत्यावना, दिनेश सहारा, दिनेश के शर्मा, शिवराज बढ़ाना, विपिन बेसिल, मनीष शर्मा, अंकुर त्यागी, अनिल कश्यप, अतुल माहेश्वरी, सोनल मौर्य, दीपक धानका, मयंक टंडन, नीरज यादव, मोहम्मद शब्बीर खान, यासिर चिश्ती, अब्दुल रज्जाक, नरेश शर्मा, महेंद्र जोधा, हेमंत जोधा, सागर मीणा, लोकेश शर्मा, दिलीप यादव, महेष नन्दवानिया, दिनेष वासन, गंगा गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भग लिया बजरंगगढ़ पर सभा का संचालन महामंत्री श्याम प्रजापति ने किया।

कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती

error: Content is protected !!