भाजपा शहर जिला अजमेर के कार्यालय का उद्घाटन 5 को

bjp-logoभारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा संगठन के कार्यों की विस्तार को देखते हुए एक कार्यालय का उद्घाटन कल प्रात 11 बजे क्षेत्रपाल आई हॉस्पिटल के पीछे कचहरी रोड पर किया जाएगा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि यह आवासिया कार्यालय रहेगा जहां संगठन के द्वारा विस्तार योजना में आए कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम की व्यवस्था रहेगी और साथ ही दैनिक बैठक और योजनाओं की क्रियान्विति के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा साथ ही यह कार्यालय पूर्णतया ॅपथ्प जोन होगा और आईटी विभाग के कार्य भी इसी कार्यालय द्वारा संचालित किए जाएंगे कार्यालय को हाईटेक और अपडेट रखने का भी विशेष ध्यान रखा गया है श्री यादव ने बताया भारतीय जनता पार्टी द्वारा आने वाले समय में कार्य के विस्तार को देखते हुए संगठन के द्वारा 1 दिन पहले जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि एक कार्यालय की आवश्यकता है और इसी पर क्रियान्वयन करते हुए कार्यालय का उद्घाटन 5 सितंबर को किया जाएगा कार्यालय का उद्घाटन संगठन प्रभारी श्री महेश जी शर्मा द्वारा किया जाएगा और उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी मोर्चे मंडल प्रकोष्ठ और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

error: Content is protected !!