56 भोग की झांकी में गूँजा गजानन का जयकारा

रामनगर महिला जागृति मंडल के गणेशोत्सव का समापन

Untitledअजमेर। रामनगर महिला जागृति मंडल की ओर से आयोजित गणेश उत्सव का समापन सोमवार को हो गया। अंतिम दिन प्रथम आराध्य गजानन के 56 भोग की झांकी सजाई गई। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्यों ने भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
महिला मंडल की ओर से गणेश चतुर्दशी के दिन विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। पहली बार हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियो ने भाग लिया। स्थापना के बाद प्रत्येक रोज दिन में गणेश जी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। वहीँ रात्रि में महिलाओ ने भजन कीर्तन कर भगवान की आराधना की। अंतिम दिन आयोजित 56 भोग की झांकी दर्शन के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे राजेन्द्र टांक, महेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा सहित कई दम्पतियों ने जोड़े के साथ भगवान गजानन का पूजन अर्चन किया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने आरती कर भगवान का आशीर्वाद माँगा। बाद में भक्तों को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

error: Content is protected !!