हत्या की सीबीआई जांच करवाएं

हसन चिश्ती
हसन चिश्ती
सेवा में,
श्रीमान राजनाथ सिंह जी
गृहमंत्री भारत सरकार
नई दिल्ली ।
विषय:- पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की सीबीआई जांच के क्रम में ।
महोदय,
उपरोक्त विषय में निवेदन है कि पिछले दिनों बैंगलोर (कर्नाटक) की वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आज तक उसके हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है। आजादी का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकारों को देश में इस तरहां हत्या की जा रही है तो एक आम आदमी की सुरक्षा कैसे हो सकेगी। मेरा आपसे निवेदन है कि ऐसी निर्दयी हत्या की सीबीआई जांच करवाकर जल्द से जल्द हत्यारों को बेनकाब किया जाये।
भवदीय

(एस. एफ. हसन चिश्ती)
गद्दीनशीन ख्वाजा साहब
एवं सम्पादक व प्रकाशक
ख्वाजा की नगरी

error: Content is protected !!