प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद् डॉ बद्रीप्रसाद पंचोली को नागपुर में शनिवार को आयोजित भारतीय हिन्दी परिषद् के 43वें अधिवेशन में ‘प्रो. कल्याणमल लोढ़ा राष्ट्रीय साहित्य सम्मान‘ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उनके हिन्दी भाषा और साहित्य के सतत् उत्कृष्ट लेखन एवं अनुसंधान कार्य के लिए प्रदत्त किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. सिद्धार्थविनायक काणे ने की तथा उद्घाटक वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी परिषद् के सभापति प्रो. नन्दकिशोर पाण्डेय, अखिलभारतीय हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष डॉ गिरीश गांधी और चीन से आए विद्वान प्रो. गंगाप्रसाद शर्मा थे। संचालनन डॉ भरत सिंह ने किया।
उमेश कुमार चौरसिया
जिला अध्यक्ष,
अ.भा.सा.परिषद् अजमेर
9829482601