नवीन वैष्णव
*हेडकांस्टेबल की रिपोर्ट पर दो हार्डकोर और जेल अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज*
राज्य की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में हार्डकोर को सुविधाएं मुहैया करवाने की खबरें मिलती रहती है। अब जेल की सुरक्षा में तैनात आरएसी के हेडकांस्टेबल ने जेल प्रबंधन की मिली भगत से चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा किया है।

*रात्रि में ऑफिस तक कैसे पहुंचे कैदी*
सवाल तो कई उठे है जेल प्रबंधन पर लेकिन यह सवाल खासा मायने रखता है कि जब शाम को सभी को बेरक में डाल दिया जाता है तो दोनों कैदी ऑफिस तक कैसे पहुंचे। इससे साफ जाहिर होता है कि जेल प्रबंधन कैदियों की पूरी खातिरदारी कर रहा है और इसके बदले में मोटी रकम भी ली जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही कैदी इमरान ने सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करवाया था और खुदकुशी का भी प्रयास किया था।