श्रीमती भदेल ने किया पानी की पाइपलाइन का शिलान्यास

IMG_6502अजमेर 19 सितम्बर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने मंगलवार को वार्ड नं. 31 शर्मा फ्रेश वाली गली, हनुमान नगर, बिहारीगंज, अजमेर में पेयजल पाइपलाइन का शिलान्यास किया।
श्रीमती भदेल ने कहा कि इस काॅलोनी में डाली जा रही 4 इंची 200 मीटर लम्बी पेयजल पाइपलाइन से आमजन को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में पूर्व में डाली गई पाइपलाइन पुरानी होने के कारण बढ़े हुए परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं थी। साथ ही पाइपलाइन के जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के निवासियों को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होने से इस क्षेत्र के निवासियों को सुविधा प्राप्त होगी। गर्मी के मौसम में पेयजल सप्लाई सुचारू होने से सभी को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 4 इंची डीआई पाइप लाइन होने से इसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना कम होगी। क्षेत्र में उच्च दबाव एवं अधिक मात्रा में पानी की सप्लाई होने की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूर्ण होगी।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एईएन, मुकेश महावर, प्रवीण, मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, पार्षद रेखा शर्मा, हितेश ढाबरिया, ओमप्रकाश पालडिया, विरेन्द्र दीक्षित, अरुण शर्मा, ज्योति मिश्रा, रुप किशोर, राधा वल्लव, गौरव उपाध्याय सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!