बीकानेर 19/9/17। मोटर साईकिल चोरी की वारदातों को उजागर करने हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत थानाधिकारी श्रीडूँगरगढ़ विष्णु दत्त ने आज मोटर साईकिल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 मोटर साईकिले बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सवाई सिंह गौदारा, आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर ने बताया कि आज दिनांक 19-09-2017 को थानाधिकारी श्रीडूँगरगढ़ विष्णु दत्त को मुखबिर से सूचना मिली कि बीदासर रोड़, रेल्वे फाटक से आगे सुनी कॉलोनी में 02 लड़के एक मोटर साईकिले संदिग्धावस्था में घुम रहे है। इस पर थानाधिकारी श्रीडूँगरगढ़ मौका पर जाकर दोनों लड़कों को थाना पर लाकर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम ईस्माईल उर्फ संजय पुत्र हमीद खान मिरासी (ढ़ाढ़ी) निवासी सिवां (लाडनूं) थाना लाडने, जिला नागौर हाल चरला तहसील सुजानगढ़ जिला चूरू तथा दूसरे ने अपना नाम सुनील पुत्र लालाराम मिरासी (ढ़ाढ़ी) निवासी कतरियासर थाना जामसर, जिला बीकानेर बताया। इन दोनों लड़कों से मोटर साईकिल के बारे मेंं पूछताछ पर बताया कि यह मोटर साईकिल उन्होंने चोरी की है, जिस पर इन लड़कों से गहन पूछताछ की गई तो एक सुने बाड़े में 05 मोटर साईकिले इनकी निशादेही पर मिली जिनमें 03 मोटर साईकिले हीरो एच.एफ डिलक्स, 02 टीवीएस व 01 बजाज प्लेटीना जो स्वयं चला रहे थे, मिली। जिनमें उन्होंने 05 मोटर साईकिले बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों व 01 मोटर साईकिल बजाज प्लेटीना श्रीडूँगरगढ़ से चोरी करना बताया। थानाधिकारी श्रीडूँगरगढ़ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 06 मोटर साईकिले कब्जा में ली गई। ये दोनों आरोपी मोटर साईकिले चोरी कर कुछ दिनों तक चलाकर खराब होने पर लावारिस हालत में छोड़ कर दूसरी मोटर साईकिल चोरी कर लेते है।
– मोहन थानवी