कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जाग्रति हेतु कन्या पूजन समारोह

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ शहर जिला अजमेर द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर आज दुर्गाष्ठमी के दिन स्थानीय रामदेव नगर, राजीव कॉलोनी व आंतेड़ कच्ची बस्ती क्षेत्र में स्थित आंतेड़ बगीची में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया। प्रकोष्ठ के शहर जिला संयोजक जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक श्री सम्भाजी मराठा व साथियों द्वारा प्रस्तुत माता के भजनों के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वासुदेव देवनानी ने कन्या भ्रूण हत्या को एक अभिशाप बताते हुए उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलाया कि समाज में फैली इस कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए हम-सबकों प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्होंने ‘ अजन्मी को जन्म दो, जन्मी को शिक्षा दो ‘ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को अधिक से अधिक उच्च शिक्षा दिलाकर स्वावलम्बी बनाये जाने पर जोर दिया।
इसके पश्चात् विधायक देवनानी, भाजपा शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत व अन्य पदाधिकारियों द्वारा 151 दीपकों से कार्यक्रम में उपस्थित देवीस्वरूप कन्याओं की विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती की गई तथा उन्हें भोजन-प्रसाद करा कर दक्षिणास्वरूप माता की तस्वीर व फल भेंट किये गये। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला मंत्री रमेश शर्मा, बजरंग मण्डल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, महामंत्री जे. के. शर्मा व राजकुमार ललवानी, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद दयाल राम सवासिया, राजेन्द्र कुमावत, कुन्दन सिंह, गंगाराम सैनी, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमा गहलोत, रश्मि शर्मा, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता मदीना बाई, कमला बाई, दीपक बड़ीवाल, महेन्द्र भाटी, रवि कश्यप, विनोद नायक, अमित पंवार, नीतिन सैन, दामोदर पंवार, अजय देवड़ा, धर्मेन्द्र शर्मा, महेश टेलर, महावीर जैन, रितेश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!