भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक

26sepअजमेर 26 सितंबर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी
तथा लघु उद्योग कॉर्पोरेशन राजस्थान सरकार के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के आवास पर ली गई इस बैठक में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के दूसरे चरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे और त्वरित करने का आह्वान किया बैठक में कार्य विस्तार योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्य में बूथों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ की भी सहभागिता के साथ घर-घर संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं में पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंचे इसकी भी चिंता करते हुए कार्य विस्तार योजना के इस काम को गति प्रदान करेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों को बूथोवार कार्य विभाजन कर संपर्क अभियान को गति देने की रचना को अंतिम रूप दे दिया है शीघ्र ही सभी मोर्चों के कार्यकर्ता सहभागिता से इसमें जुड़ जायेंगे
दक्षिण विधानसभा प्रभारी श्री मेघराज लोहिया ने बताया की मुख्यमंत्री वसुंधरा जी के नेतृत्व में स्थानीय मंत्री श्रीमती अनिता भदेल एवं संगठन ने पूरे समन्वय के साथ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए पिछले 3:30 वर्षों में सतत रूप से प्रयत्न किए हैं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक भाग बस्तियां आदि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ चुके हैं
अनवरत रूप से चलने वाले इन विकास कार्यों को दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का भाजपा का कार्य अजमेर के सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर रहे हैं आज आयोजित बैठक में पूर्व सांसद रासासिंह रावत, भाजपा आदर्श मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, झलकारीबाई मंडल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, आर्य मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, भाजपा मीडिया सह प्रभारी रचित कच्छावा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक शर्मा, युवा मोर्चा आदर्श मंडल अध्यक्ष करण सिंह राठौड़,युवा मोर्चा आर्य मंडल अध्यक्ष ऋषि मंगलानी आदि पदाधिकारी मौजूद थे

error: Content is protected !!