अजमेर दक्षिण विधानसभा के सभी 3 मंडलो की बैठक आयोजित

4OCT NEWSआज दिनांक 4 अक्टूबर 2017 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर दक्षिण विधानसभा के सभी 3 मंडलो आर्य, आदर्श, झलकारी मंडल के पदाधिकारियो,बूथ अध्यक्षो की बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ,लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष मेघराज लोहिया,
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक में राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के अजमेर आगमन व आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चाए की गई
मेघराज लोहिया ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की जानकारी देकर उसके आधार पर आगामी चुनावो को लेकर सक्रिय होने को कहा साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों से बूथ सम्बंधित सभी जानकारीया ली गई जिसमें बूथ में कुल वोटरों की संख्या, भाजपा के वोटरों की संख्या, पुरुष व महिला वोटरों की संख्या, विस्तारक योजना को लेकर भी व्रत लिया गया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने दक्षिण विधानसभा की पूर्ण जानकारी दी साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों को आगामी उप चुनाव को लेकर के और अधिक सक्रिय होने को कहा व भाजपा और ओर अधिक किस प्रकार मजबूत किया जा सकता है इसको लेकर चर्चा की गई भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा शहर जिला अजमेर के अंदर आने वाली दोनों विधानसभाओं में हमेशा से भाजपा सकारात्मक परिणाम लाई है इसी प्रकार आगामी उपचुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से विजय प्राप्त करेगी इन बैठको में
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष मेघराज लोहिया, विस्तारक योजना की दक्षिण प्रभारी श्रीमती विमला दादूपंथी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, उपमहापौर संपत सांखला, यूथ बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत ,प्रति पुष्टि प्रकल्प के प्रदेश अध्यक्ष दीपक भाकर,आदर्श मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, आर्य मंडल अध्यक्ष मुकेश खींची, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक शर्मा हितेश डाबरिया,आशीष तंवर, परमेश्वर गुर्जर, संपत भाटी, प्रभात शर्मा भवानी सिंह जेडीए अमृत नाहरिया, आनंद प्रकाश शर्मा ,ओम प्रकाश दुबे शैलेंद्र महावर ,चंदू प्रकाश शर्मा ,भगवान सिंह रावत ,अनिता सेन,दुर्गा प्रकाश,संतोष मोर्य, बीना टांक, पवन बेरवा, महेन्द्र राव, ज्ञान प्रकाश,गौरव उपाध्याय, नोगिया, गोविंद राज पूर्णचंद, रंजन शर्मा,महावीर सिंह,,बलवीर सिंह आदि मण्डल कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे
इसी प्रकार उत्तर विधानसभा के पार्षद दल की भी बैठक भाजपा कार्यालय पर रखी गई जिसमे उत्तर विधानसभा के प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार शिक्षा में पंचायत राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी महापौर धर्मेंद्र गहलोत भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने भाजपा के सभी निर्वाचित व मनोनीत पार्षदों को आगामी चुनावों के लिए कमर कसने को कहा साथ ही साथ वसुंधरा राजे जी के आगामी दौरे को लेकर कई प्रकार की चर्चा की गई जिसमें पार्षद नीरज जैन जे के शर्मा अनीश गोयल सुरेश गोयल बलराम हिरलानी,ज्ञान सारस्वत कुंदन वैष्णव, महेंद्र जैन मित्तल, धर्मेंद्र शर्मा, आदि भाजपा पार्षद उपस्थित रहे

error: Content is protected !!