देवनानी की मांग पर एडीए कराएगा गैर योजना क्षेत्र में विकास कार्य
देवनानी ने बताया कि फायसागर रोड़ मुख्य मार्ग पर चिश्ती पोल्ट्रीफार्म के बाहर से संत कंवरराम काॅलोनी गेट होते हुए प्रकाश नगर पुलिया तक नाली निर्माण के लिए 52.37 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। उन्होंने बताया कि इस मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण के अभाव में बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है तथा कीचड़, गन्दगी से क्षेत्रवासियों को परेशानी होती है। इस नाली का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी।
इसी प्रकार लोंगिया अस्पताल से देहली गेट तक सड़क निर्माण हेतु 10 लाख, कुन्दन नगर क्षेत्र में डामरीकरण हेतु 15 लाख, इन्द्रा काॅलोनी मीरशाहअली में सड़क निर्माण हेतु 15 लाख, लोहागल टेम्पो स्टेण्ड के सामने मस्जिद वाली गली में सड़क हेतु 10 लाख एवं प्रभात टाॅकीज वाली गली में सड़क हेतु 7 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैै।
इसके साथ ही कृष्णगंज क्षेत्र में सड़क हेतु 10 लाख, राजीव काॅलोनी हेतु 10 लाख, गांधीनगर एलआईसी के पिछे हेतु 10 लाख, बलदेव नगर माकड़वाली रोड़ में सड़क हेतु 20 लाख, करणी नगर व विनायक नगर में सड़क हेतु 20 लाख व बालाजी नगर हेतु 15 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
इसके अतिरिक्त अलखनंदा के पिछे आजाद नगर में सड़क हेतु 25 लाख, मित्र नगर हेतु 26.50 लाख, भाटी की डांग हेतु 15 लाख, कीर्तिनगर फायसागर रोड़ हेतु 20 लाख, स्वास्तिक नगर हेतु 10 लाख, चामुण्डा काॅलोनी हेतु 10 लाख, न्यू गीता काॅलोनी हेतु 6.53 लाख एवं बंजारा बस्ती में सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
देवनानी ने बताया कि गैर योजना क्षेत्र के इन कार्यो के अतिरिक्त कोटड़ा योजना क्षेत्र में सड़कों के रिकार्पेटिंक कार्य हेतु भी 193 लाख रूपये अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किये गये है।