दीपावली पर्व पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

gaurav-goyalअजमेर, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने दीपावली पर्व को देखते हुए आमजन को कोई कठिनाई ना हो इसके लिए सभी अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक को निर्देश दिए है कि वे संभावित घटना/दुर्घटना से निपटने के लिए मुश्तैद रहें। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, रोगी वाहन, स्टाॅफ एवं आपातकालिन वार्ड व्यवस्थित रखें। चिकित्सा टीमों में दो चिकित्सा टीमे मय दवा के अस्पताल में हर समय तैयार रहें। उन्होंने नगर निगम एवंनगर पालिकाओं के आयुक्त/ अधीषाशी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दीपावली पर सम्पूर्ण नगर निगम/ परिषद/पालिका क्षेत्रों में सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्ट्रीट लाईटों एवं मुख्य चैराहों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सफाई एवं रोशनी के संबंध में प्राप्त शिकायतों का यथा समय निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने टाटा पावर एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अधिकारियों को भी निरंतर विद्युत सप्लाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदारों को भी अपने – अपने क्षेत्रा में जन सुरक्षा, कानून, शान्ति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!