अजमेर 24 अक्टूबर। लोक सभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अजमेर कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक लिया गया। चुनावी माहौल बनाने के लिए व्यापक रुप से विचार विमर्श किया जा कर चुनाव की रणनीति तय की गई। कांग्रेस नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पूरी आक्रमकता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सह प्रभारी विवेक बंसल देवेंद्र यादव तथा तरुण कुमार ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन अजमेर से पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, ललित भाटी, डॉ गोपाल बाहेती पूर्व महापौर कमल बाकोलिया दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी सहित ब्लॉक अध्यक्ष आरीफ हुसैन, विजय नागौरा और अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों में शेलेन्द्र अग्रवाल, सबा खान, इमरान सिद्दीकी, महेष चैहान को अजमेर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर आक्रामक रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुलाकर व्यापक रूप से चर्चा की। इस बैठक में लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की आगामी रणनीति पर महत्वपूर्ण निर्णय किए गए जिसके तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन एवं बूथ कमेटियों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के साथ कांग्रेस ने पूरी मजबूती के बलपर चुनावी समर में उतरने का फैसला किया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकारों के प्रति आमजन में नाराजगी बढ़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसे भुनाने का काम करना होगा। साथ ही 2013 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए वादों के सच को जनता के सामने लाकर भाजपा पर बिंदुवार हमले करने की नीति पर काम करना सबकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस जवाब मांगेगी कि उप चुनाव से पहले राज्य सरकार कहां थी ? इससे पहले इन क्षेत्रों के लोगों की याद भाजपा को क्यों नहीं आई ?
एआईसीसी महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाष पाण्डे ने सभी नेताओं को साफ तौर पर निर्देष दिऐ कि बूथ पर सक्रियता से काम पर जुट जाऐं क्योकि सभी को बूथ पर जिम्मेदारी दी जाऐगी। लेकर बूथ स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आक्रामक तेवर आख्तियार कर बूथ इकाई को ऐसा मजबूत कर लें की भाजपा मुकाबले मे ही नही रहे। पाण्डे ने सभी नेताओं को कहा कि उनके यहां आने और सभी नेताओं को प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय पर बुलाने का मुख्य उद्वेश्य कांग्रेस पार्टी पोलिंग बूथ पर किस तरीके से मजबूत होगी, उसे वैचारिक तौर पर मजबूत करने का प्रयास करना है। क्योंकि पोलिंग बूथ पर ही लड़ाई लड़ी जाती है बूथ जीता तों चुनाव जीता की नीति पर काम होना पहली प्राथमिकता होनी चाहिये, पोलिंग बूथ पर पार्टी के पक्ष में आने वाले रिजल्ट नेताओं का रिर्पोट कार्ड माना जाऐगा। बूथ पर चुनाव तभी जीता जा सकता है कि जब पार्टी के वरिष्ठ नेता बूथ पर काम करें। परिर्वतन की भावना के साथ संगठन की तैयारी जीत का मुख्य आधार होता है इस लिये सभी नेताओं को आम कार्यकर्ता का साथ लेकर उस चुनौति को स्वीकार करना होगा।
बैठक में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा ही संगठन की मजबूती का मूल मंत्र है, पार्टी की संस्कृति व समृद्ध अतीत को मद्देनजर रख भविष्य की मजबूत नींव रखें। ग्राम से जिला स्तर तक रचनात्मक व समर्पित लोगों को पार्टी से जोड़कर धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन बूथ स्तर पर मजबुत कर दें समय काफी कम है लैकिन मैं अजमेर के नेताओं की क्षमताओं से वाकिफ हूं समयबद्ध रूप से चुनाव की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली जाऐं सभी नेता एक जुटता के साथ काम पर लग जाऐ ंतो कांग्रेस को कोई पराजित नहीं कर सकता।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने प्रदेषाध्यक्ष सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाष पाण्डे को अजमेर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी देते हुऐ बताया कि शहर मे बूथ इकाई के गठन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है कांग्रेस हर चुनौती के लिये पूरी मजबूती के साथ तैयार है।