किसान चैपाल रथ अजमेर की दोनों विधानसभाओं में पहुंचा

IMG-20171024-WA0077अजमेर 24 अक्टूबर किसान चैपाल रथ अजमेर की दोनों विधानसभाओं में पहुंचा जहां किसान चैपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरकार की योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों की पूर्ण जानकारी दी गई किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया ने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीय वसुंधरा राजे द्वारा 23 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर 45 किसान चैपाल प्रथम रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया जिसमें आज यह रथ अजमेर शहर की दोनो विधानसभाओं में विभिन्न स्थानों पर पहुँचा जिसमे कल्याणीपुरा, नाका मदार, गड्डी मालियान ,धोलाभाटा ,गुलाब बाड़ी, काजीपुरा, अजयसर, खरेकड़ी, बोराज क्षेत्रों में किसान मोर्चा जिला प्रभारी पृथ्वीराज जी चैहान लवकुश जी चैधरी ने किसान चैपाल रथ के माध्यम से चैपाल लगाकर किसानों से चर्चा की और सरकार की योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ मिल सकता है और क्या-क्या लाभ मिले हैं इन विषयों पर प्रकाश डाला आज के इस किसान चैपाल कार्यक्रम में किसान मोर्चा महामंत्री महावीर सिंह राठौड़ जय सिंह रावत उपाध्यक्ष बंटी कच्छावा महेंद्र रावत भंवर सिंह प्रहलाद यादव सुनील सोनी सहित शहर जिला किसान मोर्चे के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे

error: Content is protected !!