खेल सर्वागीण विकास में होते है सहायक – देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 8 नवम्बर। शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवननी ने आठवीं संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह में कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होते है। यह प्रतियोगिता चन्द्ररवरदाई खेल स्टेडियम में आयोजित हो रही है।
श्री देवनानी ने कहा कि खेल जीवन का आवश्यक अंग है। इससे व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। बचपन से ही नियमित समय पर खेलने से शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति प्राप्त होती है। खेल जीवन में सकारात्मकता लाता है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के आवासीय वातावरण में अध्यन कर रही है। यह व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। बालिकाओं में आपसी सद्भावना एवं प्रेम का विकास होगा। बालिकाएं समाज में समरसता का माहौल पैदा करेगी। विद्यालयी जीवन में पढ़ाई के साथ – साथ खेल में रूची से ही सर्वागीण विकास संभव है, खेलों से ही विद्यार्थियों के मन में सामाजिक समरसता की भावना पैदा होती है। सामाजिक समरसता की भावना पैदा होने से समाज में अच्छे विचारों की भावना जाग्रत होती है।
जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया ने कहा कि बालिकाओं ने घर से बाहर निकलकर अध्ययन कर रही है। यह एक अच्छी पहल है। खिलाडियों को खेल के मैदान में हार जीत की भावना से खेलने के बजाय मन में कुछ नया सिखने की भावना से उतरना चाहिए, कोई भी प्रतियोगी कभी भी हारता नही वह खेल के मैदान में उतरने के बाद कुछ नया जरूर सीख के जाता है, इसी भाव को खेल के महत्व को जीवन में उतारने से हार जीत का अंतर समाप्त हो जाता है।
सर्वशिक्षा अभियान एडीपीसी दिनेश कुमार ओझा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अजमेर, टाेंक, भीलवाड़ा एवं नागौर के 226 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, जूड़ो, वॉली बॉल, बेड मिंटन, साईकिल रेस, एवं एथलेटिक्स की खेल प्रतियोगिताए आयोजित होगी। साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताए भी होगी।
शुभारम्भ समारोह में उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम गर्ग, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा जीवराज जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा प्रथम हरिप्रसाद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा द्वितीय चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक अभियंता अवनीश तायल, सहायक लेखाधिकारी सुनिल कुमार जैन सहित विभागीय अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीसी दिनेश कुमार ओझा ने किया।

error: Content is protected !!