विद्युत मण्डल कर्मचारी सहकारी बचत व साख समिति लि. का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया

Untitledअजमेर, 8 नवम्बर। राजस्थान राज्य विद्युत मण्डल कर्मचारी सहकारी बचत व साख समिति लि. का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। इस समिति का गठन वर्ष 1967 मंे अमलगमेटेड इलेक्ट्रीसिटी कम्पनी लि. शाखा अजमेर के कुछ स्थाई कर्मचारियों द्वारा कम्पनी में शोषित वर्ग को मुक्ति दिलवाए जाने के फलस्वरूप किया गया था। वर्तमान में इस संस्था का संचालन श्री रमणीक लाल जैन द्वारा किया जा रहा है। श्री जैन ने इस संस्था को अपने घर परिवार से पहले प्राथमिकता दी है।
राजस्थान राज्य विद्युत मण्डल कर्मचारी सहकारी बचत व साख समिति लि. का स्वर्ण जयंती समारोह बुधवार 8 नवम्बर को जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, उपमहापौर श्री सम्पत सांखला, स्वामी न्यूज के संचालक श्री कमल प्रकाश किशनानी, अजमेर डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू उपस्थित थे।
साख समिति के अध्यक्ष श्री पंकज स्वरूप तंवर ने समिति के कार्य व लेखा-जोखा, आय-व्यय, लाभ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समिति ऐसे निगम अधिकारी/कर्मचारी जो इस समिति के सदस्य है उन्हें विभिन्न प्रकार के ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध कराती है, जिससे अल्प वेतन भोगी कर्मचारी भी अपने परिवारिक कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण कर लेता है। उन्होंने बताया कि दिए जाने वाले ऋण में दीर्घकालीन/मध्यकालीन/अल्पकालीन ऋण, आवश्यक ऋण, अनाज अग्रिम, त्यौहार अग्रिम, शैक्षणिक अग्रिम, बीमारी सहायतार्थ अग्रिम, विवाह अग्रिम, भवन मरम्मत अग्रिम, भवन निर्माण अग्रिम शामिल है। इस समिति द्वारा अधिकतम सीमा 10 लाख रूपए तक के ऋण दिए जाते है। जिसकी अदायगी सदस्य के वेतन से एक निश्चित ब्याज दर पर किया जाता है।
समारोह में शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासूदेव देवनानी ने कहा कि यह समिति बचत भी व साख भी देती है। यह समिति विद्युत कर्मचारी की आर्थिम समस्या के समाधान के लिए सदैव कार्यरत रहती है। अजमेर जिला व शहर की समस्याओं के निस्तारण के लिए सब मिलकर कार्य करेंगे तब ही अजमेर शहर व निगम का नाम आगे बढेगा। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यह समिति जिस प्रकार स्वर्ण जयंती मना रही है उसी प्रकार हीरक व शताब्दी जयंती मनाए यह मेरी कामना है।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने बताया कि समिति का कार्य पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है इसीलिए यह समिति आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत करके कर्मचारी अपने पारिवारिक कार्य पूर्ण करते है। बचत का संस्कार पूर्वजों द्वारा दिया गया है जिसे हम आज भी अपना रहे है। बचत का संस्कार महिलाओं में अधिकतर होता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके अपने बच्चों को पढाने व संकट आने पर सहयोग करती है।
समारोह में श्री लखावत ने कहा कि भारत की महिलाएं अन्य देशों की तुलना में सदैव अपने घर व परिवार को चलाने में अग्रणि रही है। यह समिति बिजली कर्मचारियों के साथ जुडी होने के कारण इनका पहला कर्तव्य जनहित की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जिन गांव व ढाणियों में बिजली नहीं पहुंची है, जो विद्युत से वंचित है उन्हें भी भारत सरकार की योजना के अनुसार अगले वर्ष तक हर गांव व ढ़ाणी रोशन हो। इस समिति के संचालक श्री रमणीक लाल जैन व पूर्व में रहे अध्यक्ष व सचिव को भी समिति के संचालन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस समिति की सहायता से अल्प वेतन भोगी कर्मचारी भी अपने कार्यों को पूरा करने में सक्षम हो पाया है।
अजमेर डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक ने स्वर्ण जयंती समारोह में समिति का संचालन करने वाले श्री रमणीक लाल जैन के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस समिति की साख समारोह में मौजूद सदस्यों की उपस्थिति से प्रतीत हो रही है। यह समिति डिस्काॅम का ही एक भाग है जो कि कर्मचारी को किसी भी प्रकार के ऋण की आवश्यकता होने पर उसे पूर्ण करती है। निगम कर्मचारी जो इस समिति से जुडा हुआ हैे वह कभी दरिद्र नहीं हो सकता है। प्रत्येक कर्मचारी जनहित के कार्य आपसी तालमेल बनाकर प्राथमिकता से करें।
इस मौके पर निदेशक (वित्त) श्री एस. एम. माथुर, अधीक्षण अभियंता श्री ए. के. गुप्ता, टी ए टू एमडी श्री मुकेश बाल्दी उपस्थित थे। साथ ही राजस्थान राज्य विद्युत मण्डल कर्मचारी सहकारी बचत व साख समिति लि. के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सांखला, सचिव श्री अमरचंद पथरिया, श्री शैतान सिंह, श्री गौतम मेघवाल, श्री नितिन ओहरी, श्रीमती अन्नपूर्णा सैन, श्री सुधीर शर्मा, श्री दिनेश खंडेलवाल, श्री आदित्य गहलोत सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!