फ़िरोज़ खान
बारां 8 नवंबर । डूंडावर गांव में आज भी कुछ सहरिया परिवार ऐसे है जिनके पास अभी तक जॉबकार्ड नही है । इस कारण उनको रोजगार नही मिल रहा है । महेश, उम्मेद, शिवजी, उदयराज, राजकुमार, रामनिवास, ब्रजलाल, कालू, रघुराज, दिनेश, राजमल, राहुल, बिन्देश, दमदार, शिवराज, हेमराज ने बताया कि हमारे पास जॉबकार्ड नही है । इस कारण मनरेगा रोजगार से वंचित है । उंन्होने कहा कि कई बार ग्राम पंचायत में भी गए मग़र जॉबकार्ड नही बने । इन्होंने बताया कि इस गांव 40-50 लोग पलायन कर गए । और हम लोग बचे है तो हमारे पास जॉबकार्ड नही है । इस कारण हमें मनरेगा में काम नही मिलता है । उंन्होने जॉबकार्ड बनाने की मांग की है । मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी महिपाल मीणा ने बताया कि जानकारी कर जॉबकार्ड के लिए आवेदन लेकर इनके जॉबकार्ड बनाया जावेगा ।