ब्यावर में पहली बार ता. 09 नवम्बर से 12 नवम्बर तक श्री श्री योग लेवल 1कोर्स का आयोजन समृद्धि शर्मा दीदी (जयपुर) के सानिध्य में किया जा रहा है।शिविर की उपयोगिता बताते हुए श्रीमती ऋतु अग्रवाल ने बताया कि इसके अंतर्गत साधकों को विभिन्न प्रकार के आसन,प्राणायाम,ध्यान सिखाये जाएंगे तथा यौगिक व आयुर्वेदिक ज्ञान उपलब्ध करवाया जाएगा।इस कोर्स के माध्यम से शारीरिक तंदुरुस्ती, स्फूर्ति तो प्राप्त होती ही है,साथ ही तनाव से मुक्ति व आंतरिक शांति भी प्राप्त होती है। साथ ही उपयुक्त व पोषक खान-पान का तरीका भी बताया जाएगा।इस अवसर पर परिवार के सदस्य डॉ आनन्दानी, खुशाल खत्री, जसपाल हुडा, अनुभव जैन इत्यादि मौजूद थे।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सभी इस अवसर का लाभ उठाएं।
समय: प्रातः 6 से 8
स्थान: गुरुद्वारा हॉल, स्टेशन रोड, ब्यावर।
संपर्क सूत्र : 9461950999
शुल्क: 350/- मात्र
निवेदक:
दी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार सदस्य।
ब्यावर