सूफी विचारधाराओं व इबादगाहों की सुरक्षा की मांग

हसन चिश्ती
हसन चिश्ती
सेवा में,
श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी
प्रधानमंत्री, भारत सरकार
नई दिल्ली ।
विषय :- सूफी विचारधाराओं व इबादगाहों की सुरक्षा की मांग ।
महोदय,
मैं अपनी विशेष प्रार्थना के समय महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में विशेष प्रार्थना के समय आपकी लम्बी आयु व खुशहाली के लिए दुआ करता हूं । साथ ही सूफी संत एवं कौमी एकता के मसीहा ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के गद्दीनशीन की हैसियत से यह मांग करता हूं कि सूफी विचारधारा रखने वाले लोग व उनकी इबादतगाह की उच्च स्तरीय सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि हाल ही में मिश्र में सूफी विचारधारा रखने वाले नमाजियों पर हुए आतंकी हमले ना हो साथ ही उनकी इबादतगाह की भी सुरक्षा हो। देश के महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में भी इस तरहां का आतंकी हमला वर्ष 2008 में पवित्र रमजान के माह में हो चुका है जिसमें तीन लोगों की जान गई एवं कई लोग घायल हुए। उक्त घटना में लिप्त लोग कोर्ट से बरी हो चुके है। ज्ञात रहे सूफी की इबादतगाह व विचारधारा वाले लोग देश की रीढ की हड्डी है इनका कार्य ही केवल एक दूसरे को जोडऩा व उनकी बुराइयों को जड़ से मिटाना है। आज अमन के दुश्मन इन लोगों की जान व इबादतगाहों के दुश्मन बन रहे हैं जिसका जीता-जागता सबूत मिश्र की मस्जिद पर आतंकी हमला है। समय रहते हुए आप देश में सूफी विचारधारा से जुड़े लोग व उनकी इबादतगाहों पर अपना व्यस्त समय में से समय निकालकर ध्यान दें ताकि भविष्य में भी हमारे देश में इस प्रकार की घटना ना हो सके।
धन्यवाद
भवदीय

दिनांक:- 26.11.2017
(एस. एफ. हसन चिश्ती)
गद्दीनशीन ख्वाजा साहब

error: Content is protected !!