जवाजा। (भगवानसिंह रावत) जवाजा थानातंर्गत 16 मिल चौराहे के निकट तेज गति से आ रही एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हाईवे के पास स्थित तालाब में जा गिरी। गमगीन रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे एक परिवार दो बच्चों सहित चुरू से अहमदाबाद जा रहे थे । अचानक 16 मिल चौराहे के सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार तालाब में गिर गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर परिवार को बाहर निकाला। गमगीन रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।