मिर्जाचिश्तीअजमेर 28 नवम्बर (वि.) अन्जुमन मोहिब्बाने अहलेबेत की ओर से पैगम्बर हज़रत मौहम्मद मुस्तुफा सल्लाहो अलैह वसल्लम के जश्ने विलादत के मुबारक मौके पर राज्यस्तरीय अजीमुशान जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी आयोजित होगा। इसके लिये संस्था की और से अहसान मिजऱ्ा व सैयद गुलाम हसन चिश्ती को कन्वीनर बनाया गया है। संस्था के उपाध्यक्ष सैयद लबीब चिश्ती ने बताया की संस्था की ओर से रबिउल्ल अव्वल महीने की 11, 12 व 25 अन्यथा 1, 2 व 15 दिसम्बर को यह आयोजन होंगे। इसकी तैयारियों के लिये हुई बैठक में संस्था से जुड़े सभी सदस्य मौजूद थे। 15 दिसम्बर को होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में देश के नामचीन शोहरा-ए-इकराम व उल्मा-ए-इकराम शिरकत करेंगे।
सैयद लबीब चिश्ती
उपाध्यक्ष
अन्जुमन मोहिब्बाने अहलेबेत
मो : 9783030322, 8005832501