विश्व में शांति की दुआ

हसन चिश्ती
हसन चिश्ती
अजमेर, 1 दिसम्बर । विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में विश्व में शांति के लिए दुआ । यह जानकारी देते हुए ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि ईद-मिलादुनब्बी (बारहावफात) पैगम्बर इस्लाम के जन्मोत्सव पर ख्वाजा साहब की दरगाह में विश्व में शांति की लिए दुआ की। इस अवसर पर हसन चिश्ती ने विश्व के लोगों से पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद के बताए हुए मार्ग पर चलकर विश्व में भाईचारा एवं शांति फैलाने की अपील की है। चिश्ती ने भटके हुए लोगों से अपील की है कि पैगम्बर इस्लाम के जन्मदिन सच्ची आस्था से मनाए क्योंकि पैगम्बर इस्लाम ने हमेशा दूसरे लोगों के लिए कार्य किया है और हमेशा ही कहा है कि पडौसियों का ख्याल रखें चाहे वो किसी भी धर्म व जाति के लोग हो, पडौसियों से मोहब्बत करके ही पैगम्बर इस्लाम के बताए हुए मार्ग पर चल सकोगे। हसन चिश्ती ने कहा है कि हमारे भारत देश में आज से करीब 850 वर्ष पूर्व महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने भी पैगम्बर इस्लाम का संदेश देकर लोगों को बुराईयों से बचाकर सच्चे रास्ते पर चलने का जो सन्देश दिया है वह आज इनकी दरगाह में देखने को मिलता है, इसी सन्देश को भारत में अनेक सूफियों ने आगे बढ़ाया है। आज फिर समय आ गया है, सूफियों की विचारधाराओं से जुड़कर देश में अमन-शांति व भाईचारे का पैगाम फैलाऐं। आज पैगम्बर इस्लाम के जन्मोत्सव पर ख्वाजा साहब की दरगाह को विशेष रोशनी से सजाया गया है।
-एस. एफ. हसन चिश्ती
गद्दीनशीन ख्वाजा साहब

error: Content is protected !!