ब्यावर, 05 दिसम्बर। उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया की अध्यक्षता में जवाजा पंचायत समिति के सभागार में गुरूवार 7 दिसम्बर 2017 को ब्लॉक स्तरीय सम्पर्क समाधान जनसुनवाई बैठक प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।–00–
आहरण व वितरण अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण 8 दिसम्बर को
ब्यावर, 05 दिसम्बर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा 8 दिसम्बर को प्रातः11 से दोपहर 2 बजे तक राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ब्यावर के सहायक निदेशक जगदीश नारायण कुमावत ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जिनमें एनपीएस, राज्यबीमा, जीपीएफ, मेडिक्लेम की ऑनलाईन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारीगण को उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवश्यक रूप से निर्धारित समय उपस्थित होना सुनिश्चत करें। ताकि भविष्य में होने वाली ऑनलाईन असुविधा से बचा जा सकें एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी विनोद कुमार माहेश्वरी के द्वारा दी जायेगी। –00-