कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस मनाया गया

IMG_20171228_140552IMG-20171228-WA0000अजमेर 28 दिसम्बर। शहर जिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विजय जैन ने कांगेस का पार्टी ध्वज फहराया और सेवादल के कार्यर्ताओं ने सलामी दी।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार बाबू मोहल्ला स्थित स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे सर्वप्रथम कांग्रेस के शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने पार्टी का ध्वजारोहण किया और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व मे ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के पष्चात भारत की आजादी व देष के नवनिमार्ण में कांग्रेस के योगदान विषय पर परिचर्चा में कांग्रेसजनो को सम्बोधित करते हुऐ कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि आजादी के सिपाहियों ने 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के बाद भारत की जनता और देशहित के लिए संघर्ष का एक ऐसा मंच तैयार किया जिसने लगभग साठ वर्षों के संघर्ष के बाद 1947 में उस काल के सबसे आक्रामक और ताकतवर शासनतंत्र को उखाड़ फेंका।
उन्होने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस नेतृत्व ने देश को जो कुछ दिया है उसका ही यह नतीजा है कि दुनिया के मानचित्र पर हमारा एक स्वतंत्र अस्तित्व कायम है। लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सामरिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर हमारे देश की जो पहचान बनी है उसमें कांग्रेस पार्टी के योगदान को कभी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। यह बड़े आश्चर्य की बात है कि अपनी तुच्छ राजनीतिक आकांशा वाले कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश की तरक्की पर सवाल उठाते रहते हैं। वैसे लोग इस बात को भूल जाते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व को देश जिन विकट परिस्थितियों में सौंपा गया था उससे आगे की राह उतनी आसान नहीं थी। पीढ़ी दर पीढ़ी, कांग्रेस नेतृत्व ने बहुत ही आशावादी दृष्टिकोण के साथ उन चुनौतियों का समाना किया और एक मजबूत देश की बुनियाद तैयार की।
परिचर्चा को राजस्थान प्रदेष कांग्रेस के सचिव महेन्द्र सिंह रलावता ने संबाधित करते हुऐ कहा कि ‘‘आर्थिक बदहाली के कारण भारत की जनता में भयंकर असन्तोष है और सरकार जनता से एकदम कट सी गई ऐसे मे देष की जनता को आज भी यह आषा है कि ऐसी गंभीर चुनौतियों से देश को बाहर निकाल कर तरक्की की राह पर ले जाने का माद्दा अगर किसी पार्टी मे है तो वो कांग्रेस पार्टी और उसके कुशल नेतृत्व मे है। उन्होने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश में गैर-कांग्रेसी सरकार रही, देश को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। देश की अर्थव्यवस्था ऐसी चरमराई कि गैर कांग्रेसी सरकार को देश का सोना तक गिरवी रखना पड़ा। सामाजिक ताना-बाना बिखरने लगा और विघटनकारी शक्तियों को समाज के सदियों पुराने सौहार्द को बिगड़ने का मौका मिला।
पूर्व विधायक डा. गोपाल बाहेती ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जिसने विभिन्न विचारों, ज्ञान तथा व्यक्तियों को अपने में समाहित किया। इसने विभिन्न मतान्तरों को भी अपने साथ लिया तथा विभिन्नता में एकता को स्थापित किया। वर्षों इसने स्वतंत्रता संघर्ष को संपूर्णता में निदेषित तथा संचालित किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पष्चात भी इसका संघर्ष चलता रहा तथा यह अपने लक्ष्य में सफल भी हुई।
परिचर्चा को प्रदेष कांग्रेस सचिव एवं अजमेर दक्षिण के प्रभारी विक्रम वाल्मीकी ने संबोधित करते हुऐ कहा कि एक सार्वभौम लोकतांत्रित सरकार की स्थापना, धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद जैसे उच्च विचार हमेषा कांग्रेस की नीतियों के केन्द्र में रहे। 1950 के नेहरू युग से लेकर इन्दिरा युग तथा राजीव गांधी के वैष्वीकरण से प्रभावित आधुनिकीकरण एवं सम्यक विकास तक कांग्रेस लगातार लोक कल्याण की नीतियों के केन्द्र में रही। स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय बनने के खुषी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने उपस्थित कांग्रेसजनों को मिठाई खिला कर खुषी का इजहार किया।
इस अवसर पर प्रताप यादव, कुलदीप कपूर, गिरधर तेजवानी, नरेष सत्यावना, अमोलक छाबड़ा, विजय नागौरा, अषोक बिंदल, आरिफ हूसैन, द्रोपदी कोली, हमीद चीता, श्याम प्रजापति, रवि शर्मा, सर्वेष पारिक, अंुकर त्यागी, नौरत गुर्जर, मनोज कंजर, राजकुमार पाण्डया, सबा खान, रागीनी चर्तुवेदी, दयानन्द चर्तुवेदी, दिनेश शर्मा, सुनील केन, अतुल माहेष्वरी, हेमंत जसोरिया, राजेष गोड़िवाल मुनीम तंबोली, वैभव जैन, चंदन सिंह, चन्द्रप्रकाष बोहरा, चन्द्रषेखर बालोटिया, सुरेष लद्दड़, षिवराज भडाणा, शमषुद्वीन, मनीष सेठी, कैलाष कोमल, दीनदयाल शर्मा, महेन्द्र जोघा, गंगा गुर्जर, सुरेष अग्रवाल, अनील कषयप, अभिलाषा विषनोई, महेन्द्र धानका, अषोक सुकरिया, उमेष शर्मा, योगेन्द्र सैन, हेमराज बारोलिया, देषराज मेहरा, नरेष सोलिवाल, मोहम्मद सलीम, कमल कृपलानी,, सोहनलाल सामरिया, बषीर मोहम्मद, राजकुमार तुल्सियानी, दिनेष के शर्मा, मंजु बलाई, लोकेश शर्मा दीपक धानका, पवन ओढ़, दिलीप यादव, कमल गंगवाल, शैलेश गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी, अग्रीम संगठन, ब्लाॅक, विभाग व प्रकोष्ठों, कांग्रेस पार्षद,, वरिष्ठ कांग्रेसजन भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!