भाजपा पृथ्वीराज मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 5 को

bjp-logoकल दिनांक 5 जनवरी 2017 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के पृथ्वीराज मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दोपहर 3ः00 बजे होटल कनक सागर,खाइलैंड के सामने आयोजित किया जाएगा मीडिया प्रमुख अनीश मोयल ने बताया कि जिसमें मार्गदर्शक के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर विधानसभा प्रभारी प्रहलाद पंवार, उत्तर विधायक व शिक्षा एव पंचायत राज मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, अजमेर उपचुनाव लोकसभा प्रभारी व पूर्व त्च्ैब् चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव,मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा सम्मेलन को सम्बोधित करेगे।
इस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मण्डल में रहने वाले सभी पदाधिकारी,मंडल के पार्षद,बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी,सभी बूथ समितियो के पदाधिकारी व सदस्य अपेक्षित रहेंगे बैठक में आगामी उपचुनाव के रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी बैठक में कई महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारियां बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ को दी जाएगी

अनीश मोयल
जिला प्रमुख भाजपा,
मीडिया विभाग
शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!